---Advertisement---

गुड न्यूज! राजस्थान को मिलेगा एक और Vande Bharat Train का तोहफा, रूट जाने खुशी से खिल उठेगा चेहरा, पर्यटन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण

Vande Bharat Train: देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेन का जाल तेजी से बिछ रहा है। वहीं अब दिल्ली से बीकानेर के बीच वंदे भारत चलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2025 4:25 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेन का जाल तेजी से बिछ रहा है। पूर्वोतर के कुछ राज्यों को छोड़कर देशभर में Vande Bharat Train का संचालन लगातार जारी है। यह भारत की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि राजस्थान को उसकी पांचवी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। पर्यटन के लिहाज से यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है।

पर्यटन के लिहाज से राजस्थान एक महत्वपूर्ण राज्य है, जहां हर साल दुनियाभर से लाखों लोग घूमने के लिए आते है। यह ट्रेन दिल्ली के बीकानेर के बीच चलेगी। इसी जानकारी खुद बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी।

बीकानेर से दिल्ली के बीच होगा Vande Bharat Train का संचालन

बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बदलता बीकानेर, बढ़ता बीकानेर, संसदीय क्षेत्र बीकानेर से दिल्ली तक नई वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी एवं रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी का हृदय से आभार व समस्त क्षेत्र एवं बीकानेरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

बीकानेर से दिल्ली के मध्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने पर आज संसद भवन में रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी से भेंट करके धन्यवाद ज्ञापित किया। यह अत्यंत हर्ष का विषय है आदरणीय रेल मंत्री जी ने रेलवे दोहरीकरण योजना को स्वीकृति देकर बीकानेर की बहुप्रतीक्षित रेलवे फाटको की समस्या के समाधान हेतु भी आश्वस्त किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026