---Advertisement---

चंद घंटों में बिहार से दिल्ली तक का सफर होगा पूरा! इस जिले से जल्द शुरू हो सकता है Vande Bharat Train का परिचालन, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

Vande Bharat Train: बिहारवासियों को जल्द एक और नई वंदे भारत ट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2025 2:28 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: एक समय ऐसा था जब दिल्ली से बिहार जाना किसी जंग से कम नही होता था, लोग 20-20 घंटे ट्रेन में बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंचते थे, लेकिन कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें निकाली जो कुछ घंटों में ही दिल्ली से बिहार पहुंचा दे रही है, वहीं अभी हाल ही में रेलवे ने कुछ समय के लिए दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Train का संचालन शुरू किया था, जिसका परिणाम काफी अच्छा देखने को मिला। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि बिहार के एक जिले से दिल्ली समेत अन्य राज्यों तक भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है।

बिहार के इस जिले से दिल्ली तक शुरू हो सकता है Vande Bharat Train का संचालन

जानकारी के मुताबिक जल्द बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल्ली के बीच Vande Bharat Train का परिचालन शुरू हो सकता है, इसके अलावा भी मुजफ्फरपुर तीन अन्य राज्यों के लिए भी ट्रेन चलाने पर विचार की जा रहा है, वह है वाराणसी, न्यू जलपाईगुड़ी, हावड़ा शामिल है, हालांकि इसे लेकर रेलवे की तरफ से इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है,

इसके लिए अध्यन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, कि क्या ये मुमकिन है, और है तो इसे किस रूट पर और कैसे चलाया जाएगा। सोनपुर मंडल की तरफ से मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा वाणिज्यिक और परिचालन विभाग की टीमें करीब 15 दिनों तक स्टेशन और उसके संचालन का अध्ययन करेंगी और फिर विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करेंगी।

वंदे भारत ट्रेन चलने पर यात्रियों को कैसे होगा फायदा?

गौरतलब है कि बिहार से दिल्ली के बीच कई ट्रेनों की संचालन किया जाता है, फिर भी टिकटों की मारामारी लगातार बनी रहती है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर मुजफ्फरपुर से दिल्ली के बीच Vande Bharat Train का संचालन होता है तो यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा, इसके अलावा बिहार से दिल्ली के बीच एक दिन में ही सफर पूरा हो सकेगा। हालांकि इसके रूट को लेकर अभी तक किसी प्रकार की सहमति नहीं बनी है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो इससे कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और बिहार में यात्रियों के लिए तीव्र यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026