---Advertisement---

RBI Retail Direct Scheme: आरबीआई रिटेल डायरेक्ट योजना क्या है? जानें इसके फायदे

RBI Retail Direct Scheme: आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत छोटे निवेशक गवर्नमेंट सेक्योरिटीज (जी-सेक) को एक जगह पर ही खरीद और बेच सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 7, 2024 12:22 पूर्वाह्न

RBI Retail Direct Scheme
Follow Us
---Advertisement---

RBI Retail Direct Scheme: आजकल हर कोई एक अच्छी जगह निवेश करना चाहता है ताकि उसके पैसे सुरक्षित रहे और उसे एक रिटर्न मिल सके। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी आरबीआई स्कीम के बारे में ताकि इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त किया जा सके।

क्या है आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम

आपको बता दें कि आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत छोटे निवेशक गवर्नमेंट सेक्योरिटीज (जी-सेक) को एक जगह पर ही खरीद और बेच सकेंगे। गौरतलब है कि इस खाता को खोलने में आपको एक भी पैसा देने की जरूरत नही है। इसके अलावा आप इसमे निवेश करके एक अच्छा मुनाफा कमा सकते है। बता दें कि सरकार ने साल 2021 के फरवरी में इस स्कीम की घोषणा की थी। वहीं इसे 2021 के आखिरी में लॉन्च किया गया था। सबसे अच्छा बात है कि इसमे खाता खोलने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नही होती है आप घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खाता खुलवा सकते है।

इस स्कीम के क्या है फायदे?

निवेशक सभी केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों (ट्रेजरी बिल और सॉवरेन गोल्ड बांड सहित) के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों के प्राथमिक जारी करने में गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां लगा सकता है। इस योजना के तहत, व्यक्ति आरबीआई की ट्रेडिंग प्रणाली एनडीएस ओएम के माध्यम से द्वितीयक बाजार तक भी पहुंच सकता है।

क्या है खरीद और न्यूनतम निवेश की सीमा?

आरबीआई की इस स्कीम का उपयोग करके 5 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा कम दामों को बांड भी खरीदे जा सकते है। वहीं आरबीआई ने इस सेगमेंट में खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम बांड खरीद मूल्य 10000 रुपये तय किया है। मैच्योर होने से पहले इस बॉन्ड को बेचा जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026