OSSC Exam Paper Leak: ओडिशा में प्रश्न पत्र लीक कराने वाले 8 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें अब तक मामले में क्या-क्या हुआ

OSSC Exam Paper Leak: ओडिशा में होनेे वाली सरकारी भर्ती का प्रश्नपत्र हुआ लीक। मामले की जड़ तक पहुंचेगी पुलिस । फिलहाल 17 आरोपी गिरप्तार।

OSSC Exam Paper Leak: ओडिशा कर्मचारी आयोग कमीश्न Odisha Staff Selection Commission (OSSC) द्वारा 16 जुलाई को होने वाला जेई (सिविल) का लिखित एग्जाम रद्द करा दिया गया था। परीक्षा को रद्द करने की असली वजह प्रश्न पत्र का लीक होना था। पुलिस ने बीते गुरुवार को प्रश्न पत्र मामले के कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें इस पूरे मामले का अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड भी शामिल है। प्रश्न पत्र को लीक करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान वीरेन्द्र सिंह के नाम से हुई है। इस प्रश्न पत्र के मामले में बालासोर पुलिस ने अभी तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिटिंग प्रेस में करता था आरोपी काम

वीरेन्द्र सिंह नाम का आरोपी मुख्य रुप से बिहार राज्य का रहने वाला है। वह सामान्य रुप से प्रिटिंग प्रेस में छोटे पद पर काम करता था। जेई की परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र की कॉपियां इसी प्रिंटिंग प्रेस से छपी थी। जिसके चलते वीरेन्द्र को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में पता था। विशाल को जब इस बात के बारे में पता चला तो, वह वीरेन्द्र के साथ सम्पर्क में आया था और उसके कहने के बाद ही वीरेन्द्र ने विशाल को प्रश्नों के बारे में सभी जानकारी मुहैया कराई थी। विशाल द मास्टमाइंड ने फिर इन्हीं प्रश्न पत्रों को करीब 8 से 10 लाख रुपए के बीच में परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार को बेच रहे थे।

कब होगी दोबारा परीक्षा

OSSC के अंतर्गत जेई (सिविल) की लिखित परीक्षा जो कि पहले 16 जुलाई, फिर 24 जुलाई को आयोजित कराई जा रही थी। अब वहीं लिखित परीक्षा एक नए पैटर्न के साथ आने वाले सितंबर महीने की 3 तारीख को आयोजित की जाएगी। इसे पहले बालासोर पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।