---Advertisement---

Punjab के युवाओं में दौड़ी खुशी की लहर, CM भगवंत मान ने इन पदों पर खोला सरकारी नौकरी का पिटारा

Punjab: सरकारी नौकरी का सपना तो हम सभी देखते हैं ऐसे में कई बार सही अवसर न मिल पाने के कारण हम इस सपने को साकार नहीं कर पाते है। इसी कड़ी जिन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी लेनी है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 1, 2023 4:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: सरकारी नौकरी का सपना तो हम सभी देखते हैं ऐसे में कई बार सही अवसर न मिल पाने के कारण हम इस सपने को साकार नहीं कर पाते है। इसी कड़ी जिन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी लेनी है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकाली हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों कहा था कि, पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएंगी। इसी कड़ी में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव बताते हैं कि, पंजाब पुलिस के काडर में कांस्टेबल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

आपको बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब पुलिस के लिए कुल 1746 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। आवेदन करने के लिए पंजाब पुलिस ने ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है जहां इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी को शाम 7 बजे से शुरू की जाएंगी। वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 मार्च रात 11:55 बजे तय की गई है। इसी के साथ पंजाब पुलिस ने इन भर्तियों के लिए हेल्प डेस्क नंबर 022 6130 6245 भी जारी किया है।

Also Read: PM Modi ने Union Budget 2023 को बताया “उम्मीदों का बजट”, महिलाओं के साथ ही गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों को मिलेगा लाभ

सरकार का पूरा ध्यान सरकारी पदों पर भर्तियां की तरफ

पंजाब को एक बेहतर राज्य बनाने के लिए सीएम भगवत मान हर मुमकिन कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने अपनी सरकार का पूरा ध्यान सरकारी पदों पर भर्तियां की तरफ किया हुआ है। बता दें कि सीएम भगवंत मान का मानना है कि, जितनी तेजी से भर्ती अभियान चलेगा उतना ही नौजवानों में विदेश जाने का रुझान कम होगा। ऐसा माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में राज्य सरकार के भर्ती अभियान में और तेजी आ सकती हैं।

Also Read: जो बाइडन ने PM Modi को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर किया आमंत्रित, जानें कब करेंगे अमेरिका का दौरा?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026