---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून इस बार काफी मेहरबान नजर आ रहा है। बता दें कि दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हुई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2024 9:18 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मानसून इस बार काफी मेहरबान नजर आ रहा है। बता दें कि दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हुई। वहीं दिल्ली में 11 सितंबर को सुबह मौसम काफी सुहावना हो गया और कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है जहां लगातार बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चले कि उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी वहीं राजस्थान में बीते दों दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच आईएमडी ने 12 सितंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है (Aaj Ka Mausam)।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं अब आईएमडी ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 2 दिनों के लिए विभाग ने दिल्ली में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

बिहार में मानसून हुआ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 72 घंटे में बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। वहीं 12 से 14 सितंबर के बीच बिहार के दक्षिणी भाग में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि बिहार में बीते कुछ दिनों से मानसून निष्क्रिय था। वहीं बिहार मेें बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

यूपी में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मथुरा और आगरा को ‘रेड अलर्ट’ के तहत रखा गया है। इसके अलावा, राज्य के एक दर्जन से अधिक अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026