---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: गुजरात, मध्यप्रदेश समेत इन इलाकों में बारिश मचाएगी आफत, जानें दिल्ली और लखनऊ के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में आज भारी बारिश देखने को मिली। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 29, 2024 10:16 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में आज भारी बारिश देखने को मिली। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आज सुबह से कई लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। बता दें कि गुजरात में लगातार भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। वहीं बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 30 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई है इसके लिए बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

गौरतलब है कि बीते दो दिन से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, आज दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली। हालांकि कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आईएडी ने 30 अगस्त (Aaj Ka Mausam) को भी दिल्ली औऱ एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

लखनऊ में होगी झमाझम बारिश

त्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश हुई है। वहीं 30 गस्त को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इसी तरह 31 अगस्त को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है(Aaj Ka Mausam)।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में 30 अगस्त से एक सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावना जारी की है। वहीं विभाग ने बिहार के लोगों के लिए थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक बारिश या बिजली गिरने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026