---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: वीकेंड पर दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, उत्तराखंड यूपी समेत इन राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 10, 2024 10:16 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर पहाड़ों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह- जगह भूस्खलन के कारण जान – माल का नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीते कई दिनों से बारिश देखी जा सकती है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसी बीच विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

विभाग ने कहा कि भरतपुर, अलवर और बीकानेर में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में अगले 5-7 दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अगले 5-6 दिनों तक कभी मध्यम तो कभी भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में 11 से 13 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण बिहार की नदियां ऊफान पर है। इसके अलावा कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 14 अगस्त तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ों पर भी 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026