---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: बिहार समेत इन राज्यों में एक बार फिर होगी जमकर बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों से मानसून अब विदा ले चुका है। कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 5, 2024 11:37 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों से मानसून अब विदा ले चुका है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली का बात करें तो दिल्ली के अक्टूबर के महीने में भी लगातार गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। (Aaj Ka Mausam) लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के वक्त ही कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि कई जिलों में मानसून जाते- जाते एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बिहार समेत कई राज्यों में आईएमडी ने बारिश की आशंका जताई है (Aaj Ka Mausam)।

बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश

बिहार के कई जिलों में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य के 16 जिलें बाढ़ से प्रभावित है। आलम यह है कि लोगों के घर नदी में समा गए। लोग रोड़ पर रहने के लिए मजबूर है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलें- सारण, गोपालगंज, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सहरसा समेत कई जिलें शामिल है। वहीं एक बार फिर बिहार में मानसून एक्टिव होने जा रहा है। (Aaj Ka Mausam) बता दें कि विभाग ने बिहार में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के 20 जिलों में बारिश और आसमानी बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी एक बार फिर विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी में मानसून हुआ एक्टिव

यूपी के कई जिलों से मानसून अब अलविदा ले चुका है। हालांकि अभी भी कई जिलों में विभाग ने 6 अक्टूबर को बारिश की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार झांसी मैनपुरी, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज, बिजनौर के अलावा कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कई शहरों में मौसम साफ रहेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026