---Advertisement---

Punjab News: लोकसभा चुनाव के लिए अभी से एक्टिव हुई AAP, पंजाब की 13 सीटों पर जल्द शुरू होगी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

Punjab News: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अब चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी अभी से रणनीति तैयार करने में जुटी गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) होने हैं। एक ओर जहां कांग्रेस-BJP अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट गई है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अब चुनावों के लिए कमर कस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AAP जल्द पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इसी पक्ष में हैं।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

जल्द शुरू होगी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

CM Mann का मानना है की पार्टी को सही समय पर उम्मीदवारों की स्पष्टता कर देनी चाहिए। वह कांग्रेस-BJP की तरह उम्मीदवारों का चयन देरी से करने के पक्ष में नहीं है। पार्टी सूत्रों ती मानें तो AAP चुनाव से 6 महीने पहले उम्मीदवारों ने नामों का चयन करना चाहती है। ताकि उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारियों के लिए सही समय मिल सके।

CM Mann के करीबी और पार्टी के बड़े नेता भी इसी पक्ष में हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि उम्मीदवारों के सही समय पर चयन से पार्टी और उम्मीदवार दोनों को फायदा होगा। उम्मीदवार समय रहते मतदाताओं के साथ संपर्क साध सकेंगे और उन्हें तैयारी के लिए समय मिल जाएगा।

सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी AAP

पंजाब में लोकसभी की 13 सीटें है। इसमें एक बात तो तय है कि जालंधर सीट से पार्टी मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को ही दोबारा चुनावी मैदान में उतारेगी। बाकी बची 12 सीटों के लिए AAP जल्द उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार AAP सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, ताकि कांग्रेस, BJP और अकाली दल को तगड़ी टक्कर दी जा सके। जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद से पार्टी का मनोबल काफी हाई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance: CM केजरीवाल का बड़ा दावा, राज्यों के अधिकार छीन सकती है केंद्र सरकार, दिल्ली अध्यादेश को बताया एक्सपेरिमेंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026