---Advertisement---

AAP-LG Conflict: एक बार फिर SC के दरबाजे पहुंची AAP, जानें अब क्या है नया विवाद?

AAP-LG Conflict: दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट(SC) के दरबाजे पर पहुंच गई है। उसने कहा है कि मेयर चुनावों के नतीजे आए 2 महीने बीत गये हैं लेकिन दिल्ली के मेयर का पद अब भी खाली पड़ा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 7, 2023 3:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AAP-LG Conflict: दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट(SC) के दरबाजे पर पहुंच गई है। उसने कहा है कि मेयर चुनावों के नतीजे आए 2 महीने बीत गये हैं लेकिन दिल्ली के मेयर का पद अब भी खाली पड़ा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कोर्ट में मामला रखते हुए जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी कहा कि उपराज्यपाल की तरफ से मनोनीत पार्षदों को जबरन वोटिंग में शामिल किया जा रहा है। दूसरी तरफ AAP के विधायकों को झूठे केस लगाकर वोटिंग से रोकने की साजिश रची जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Mayor Election 2023 को लेकर करना पड़ेगा लंबा इंतजार, सोमवार को तीसरी बार स्थगित हुआ चुनाव

तीसरी बार भी टली वोटिंग

कल 6 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के 2 महीने बाद भी तीसरी बार वोटिंग नहीं हो सकी। एक बार फिर दिल्ली बिना मेयर के रह गई और सदन की बैठक शुरु होते ही मनोनीत पार्षदों की वोटिंग को लेकर AAP और भाजपा आपस में भिड़ गई। जिससे सदन में फिर से भारी हंगामा खड़ा हो गया और सदन को अगली तारीख तक के लिए स्थगित हो गई। अब AAP ने अंतिम दांव ने चलते हुए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। पार्टी चाहती है कि चुनाव अदालत की निगरानी में होने चाहिए। ताकि किसी तरह की कानूनी और संविधानिक अड़चन नहीं चाहती। आपको बता दें दिल्ली नगर निगम अधिनियम,1957  के अनुसार ही दिल्ली का मेयर चुना जाना है।

मनोनीत वोटों को लेकर है सारा विवाद

बार बार सदन की बैठक स्थगित होने के पीछे सबसे बड़ा विवाद मनोनीत पार्षदों की मेयर चुनाव में वोटिंग को लेकर है। सदन की पीठासीन अधिकारी का साफ मानना है कि मनोनीत पार्षदों को वोट डालने का अधिकार है। AAP की सारी आपत्ति इसी बिंदु पर है जिससे सदन में विवाद हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप से मौत का आंकड़ा पहुंचा 4300 के पार, शवों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026