---Advertisement---

Woman Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर सोनिया गांधी ने किया यह दावा, जानें जवाब में उन्‍होंने क्‍यों कहा- ‘यह हमारा है’

Woman Reservation Bill 2023 : नई संसद में आज महिला आरक्षण बिल पेश हो सकता है। इस बिल पर मोदी सरकार और विपक्ष दोनों सहमत दिख रहे हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 19, 2023 5:13 अपराह्न | Updated: सितम्बर 19, 2023 11:35 अपराह्न

Sonia Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Woman Reservation Bill 2023: आज संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन है, प्रधानमंत्री के साथ सभी सांसद इस समय नई संसद में पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही नई संसद में महिला आरक्षण बिल को लाने के संकेत दे दिए थे, वहीं दूसरी तरफ विशेष सत्र के पहले दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उस समय सबको चौंका दिया।

जब उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को टोकते हुए महिला आरक्षण बिल पर बोलने के लिए कहा था। जिससे संकेत मिल रहा है कि करीब 3 दशक के लंबे अंतराल के बाद देश की महिलाओं को यह तोहफा जल्द ही मिल सकता है।

मोदी सरकार की ओर महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने के बाद राजनीतिक दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ सी नजर आने लगी है। मौजूदा सरकार की कैबिनेट की बैठक सोमवार देर शाम हुई थी, जिसमें लंबे समय से अटके इस विधेयक को मंजूरी दी गई। इसके बाद तो तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। इसी कड़ी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी ओर से एक तरह से दावा करते हुए बड़ी बात कह दी।

इस विधेयक को लेकर सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह (महिला आरक्षण विधेयक) हमारा है। आज सुबह सोनिया गांधी संसद भवन पहुंची तो उन्‍होंने इस विधेयक को लेकर एक सवाल के जवाब में पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विधेयक हमारा और अपना है। अभी हाल ही में, कुछ दिनों पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी, जिसमें महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक प्रस्‍ताव पेश किया गया था। जिसमें इस विधेयक को संसद के आगामी सत्र में पारित कराने को लेकर मांग उठी थी।

सोनिया गाँधी ने जब अधीर रंजन को टोका

दरअसल विशेष सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी संसद में बोलते हुए अपनी पिछली सरकार के कामों को गिना रहे थे। ऐसे में उनके पास बैठीं सोनिया गांधी ने उन्हें टोकते हुए महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा था। जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए थे।

गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल लगभग 3 दशकों से भी ज्यादा समय से पेंडिग है। पहली बार साल 2010 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने इस बिल को राज्यसभा में पास कराया था। उस समय लोकसभा में सपा और राजद जैसी पार्टियों के विरोध के बाद यह बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका था।

कांग्रेस ने रखी थी इस बिल की नींव

कांग्रेस का मानना है कि इस बिल की नींव उसने रखी थी। सोनिया गांधी भी बीच-बीच में कई बार बीजेपी सरकार से महिला आरक्षण बिल को पास कराने की अपील करती रही हैं। इसी वजह से राहुल गांधी ने भी महिला आरक्षण बिल पर अपनी पार्टी की स्टैंड क्लियर करते हुए कहा था कि अब दलगत राजनीति से ऊपर उठने का समय है। उनकी पार्टी इस बिल का बिना शर्त समर्थन करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026