---Advertisement---

Amit Shah on Mamata Banerjee: ‘बंगाल को दीदी-भतीजे के संत्रास से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता भाजपा’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 14, 2023 4:39 अपराह्न | Updated: अप्रैल 14, 2023 5:26 अपराह्न

Amit Shah on Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah on Mamata Banerjee: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही बीरभूम में पार्टी कार्यालय का शिलान्यास किया। जनसंपर्क समावेश रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

एक बार राज्य में बीजेपी की सरकार बन गई…

अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि- ‘बंगाल को दीदी-भतीजे के संत्रास से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता भाजपा है। घुसपैठ रोकने का एकमात्र रास्ता भाजपा है। गौ तस्करी रोकने का एकमात्र रास्ता भारतीय जनता पार्टी ही है।’ उन्होंने कहा कि- ‘पश्चिम बंगाल सरकार की तुष्टीकरण राजनीति के कारण ही लोगों की राम नवमी पर हमला करने की हिम्मत बढ़ी। एक बार राज्य में भाजपा की सरकार बन गई तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वो राम नवमी के जुलूस पर हमला कर सके।’

ये भी पढ़ें: Delhi Free Electricity: ऊर्जा मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, आज से बंद हो जाएगी सब्सिडी वाली बिजली

एक बार बीजेपी को जीत दिलाइए…

केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को दीदी प्रदेश के गरीबों तक पहुंचने नहीं देती। आयुष्मान योजना से आज भी आपको दूर रखा जा रहा है। एक बार बीजेपी को जीत दिलाइये, 5 लाख रुपए तक की आयुष्मान योजना का लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलेगा।’

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी’

उन्होंने कहा कि- ‘ममता दीदी और उनके भतीजे से मैं ये कहना चाहता हूं कि जो करना है कर लीजिये लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ ये लड़ाई अब नहीं रुकेगी। दीदी ने इतने घोटाले किये कि ईडी को करोड़ों रूपये ट्रकों में भरकर ले जाने पड़े। जब इन भ्रष्टाचारियों को मोदी जी ने जेल में डाला,तो वो कह रही हैं कि अत्याचार हो रहा है।बंगाल के लोगों की नौकरी के पैसों का घोटाला करने वालों को जेल में डालना अत्याचार है?’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 5, 2026