---Advertisement---

Ghaziabad News: जय श्री राम नारे से गुस्साए प्रोफेसर ने छात्र के साथ किया ऐसा सलूक, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक इजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम का नारा लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम बोलने पर प्रोफेसर ने छात्र को मंच से नीचे उतार दिया। मामला एबीईएस इंजिनीरिंग कॉलेज का है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:26 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक इजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम का नारा लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम बोलने पर प्रोफेसर ने छात्र को मंच से नीचे उतार दिया। मामला एबीईएस इंजिनीरिंग कॉलेज का है। यहां पर इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान मंच से जय श्री राम का नारा लगाने का मामला सामने आया। नारा लगाने वाले छात्र को मंच से नीचे उतार दिया गया। इस दौरान प्रोफेसर ने छात्र को जमकर फटकार लगाई।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला प्रोफेसर छात्र को जय श्री राम बोलने को लेकर डांट लगाती दिख रही हैं। वायरल वीडियो में महिला प्रोफेसर कहती सुनाई देती हैं कि आपको नारा लगाने के लिए मंच दिया गया है? आपने कैसे जय श्री राम बोला? जवाब में छात्र कहता है कि छात्रों के बीच से जय श्री राम के नारे लग रहे थे। मैंने भी रिप्लाई किया। इस पर प्रोफेसर उसे फटकार लगा दी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर छात्रों के दो गुटों ने कॉलेज में हंगामा भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह छात्रों के दोनों गुटों को समझाकर शांत किया। इसके बाद कार्यक्रम को बीच में रोक दिया गया। दरअसल, भीड़ से जय श्री राम का जयघोष सुनकर छात्र ने भी जय श्री राम कह दिया था। इस पर प्रोफेसर ने कहा कि यह कॉलेज का सांस्कृतिक प्रोग्राम है और इसमें यह अलाउड नहीं है। इसके बाद मंच से उन्होंने छात्र को आउट होने का निर्देश दिया। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026