---Advertisement---

CM kejriwal की लोगों को चेतावनी, कहा- ‘अब किसी भी व्यापारी को जेल में डाल देगी केंद्र सरकार’, जानिए क्या है मामला ?

CM kejriwal: GST नेटवर्क को प्रवर्तन निदेशालय के साथ सूचना आदान-प्रदान करने की अनुमति को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खतरनाक बताया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 11, 2023 12:55 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 2:42 अपराह्न

CM Arvind kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम जनता को एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के एक फैसले की वजह से अब किसी भी व्यापारी पर कभी भी रेड हो सकती है और उसे जेल में डाला जा सकता है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने ये चेतावनी GST (Goods and Services Tax) नेटवर्क को प्रवर्तन निदेशालय के साथ सूचना आदान-प्रदान करने को मिली अनुमति के बाद आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब किसी भी व्यापारी को पकड़कर जेल में डाल देगी। उन्होंने केंद्र के इस फैसले का विरोध करते हुए इसे अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ये फैलसा सरासर गलत है और मुझे उम्मीद है कि GST काउंसिल की बैठक में सब इसका विरोध करेंगे।

‘किसी भी व्यापारी को जेल में डाल देगी सरकार’

केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ” व्यापारियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा जीएसटी नहीं देता – कुछ मजबूरी में, कुछ जानबूझकर। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले GST को भी ED में शामिल कर दिया। यानी अब अगर कोई व्यापारी GST नहीं देता तो ED उसे सीधे गिरफ्तार करेगी और बेल भी नहीं मिलेगी। GST प्रणाली इतनी जटिल है कि जो लोग पूरा GST भी दे रहे हैं, उन्हें भी किसी प्रावधान में फंसाकर जेल में डाला जा सकता है। यानी देश के किसी भी व्यापारी को केंद्र सरकार जब चाहे जेल भेज देगी।”

‘छोटे-बड़े सभी व्यापारियों पर खतरा

केजरीवाल ने आगे लिखा, “ये बेहद खतरनाक है। व्यापारी व्यापार करने की बजाय अपने को बस ED से बचाता फिरेगा। देश के छोटे छोटे व्यापारी भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। कोई व्यापारी नहीं बचेगा। ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है। आज GST कौंसिल की मीटिंग है। मैं उम्मीद करता हूं, सब लोग इसके खिलाफ बोलेंगे। केंद्र सरकार इसे तुरंत वापिस ले।”

दिल्ली BJP ने केजरीवाल पर किया पलटवार

CM अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद BJP ने इसका जवाब दिया। BJP ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक पार्टी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बन चुकी है। इसलिए वे केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। BJP का कहना है कि केंद्र सरकार का ये फैसले मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों पर लगाम लगाएगा। सरकार ने ये फैसला सोच समझकर लिया है। BJP ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। सरकार का ये फैसला जीएसटी प्रणाली के सुचारू कामकाज को सक्षम बनाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026