---Advertisement---

‘नकल के लिए अकल..,’ Pakistan की क्लास लगाने Kuwait गए Asaduddin Owaisi का तंज, Shehbaz Sharif के साथ मुनीर को भी लपेटा

बगैर किसी लाग-लपेट के सांसद Asaduddin Owaisi ने कुवैत में पाकिस्तानी जाहिलों को एक बार फिर धोया है। असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नकल के लिए भी अकल चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 10:41 पूर्वाह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: बगैर किसी लाग लपेट के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तानी जाहिलों को आड़े हाथों लिया है। डेलिगेशन के साथ कुवैत पहुंचे AIMIM सांसद ने भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान पीएम शहबाज शरीफ और मुनीर की पोल खोल दी है। एक बड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि नकल के लिए भी अकल चाहिए। Asaduddin Owaisi ने आगे कहा कि ‘ये बेवकूफ जोकर (Pakistan) भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। इन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक तस्वीर दी थी जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। इनके पास इतना भी अकल नहीं है।’ ओवैसी ने अपनी बातों से पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर दोनों को आड़े हाथों ले लिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Pakistan की क्लास लगाने Kuwait गए Asaduddin Owaisi का तंज!

पड़ोसी मुल्क की जाहिलियत का जिक्र करते हुए AIMIM सांसद ने पीएम शहबाज शरीफ के साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर को भी लपेटा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की। ये बेवकूफ जोकर भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक तस्वीर दी थी जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान इसी में लिप्त है। नकल करने के लिए अकल चाहिए। इनके पास अकल भी नहीं है। पाकिस्तान जो भी कह रहा है, उसे चुटकी भर नमक के साथ भी न लें।”

सांसद Asaduddin Owaisi ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ लगाते हुए कड़े शब्दों में कहा कि “पाकिस्तान धर्म के मुद्दे को नहीं उठा सकता और कह सकता है कि वे मुसलमान हैं। भारत में, मुसलमानों की आबादी बड़ी है और हम (भारतीय मुसलमान) उनसे (पाकिस्तान) अधिक ईमानदार हैं।”

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाने की कर डाली मांग

भारतीय प्रवासियों के बीच अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए AIMIM सांसद ने बड़ी मांग कर दी है। Asaduddin Owaisi ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में वापस लाया जाना चाहिए। FATF की ग्रे सूची का महत्व यह है कि जब आप पैसे का लेन-देन करेंगे तो उस देश पर कड़ी निगरानी होगी। यह एक तथ्य है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी समूहों को प्रायोजित करने के लिए मध्य पूर्व हवाला या मनी लॉन्ड्रिंग का उपयोग करता है। पाकिस्तान को FATF में लाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि IMF द्वारा दिया जा रहा 2 बिलियन डॉलर का ऋण पाकिस्तानी सेना द्वारा उपयोग किया जाएगा।”

क्रूरता के साथ अंजाम दिए गए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए Asaduddin Owaisi ने कहा कि “दिसंबर 2023 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र 1267 प्रतिबंध समिति को बताया था कि LeT (लश्कर-ए-तैयबा) का एक नया नाम है। मई 2024 में हमने उन्हें फिर से सूचित किया कि यह एक पाक आधारित आतंकवादी समूह है जो भारत पर हमला करने वाला है। सुरक्षा परिषद ने बयान जारी किया और उस संदर्भ में पाकिस्तान ने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की कि TRF का नाम न लिया जाए, आखिर क्यों? TRF द्वारा पहलगाम हमले को स्वीकार करते हुए 4 बयान दिए गए। हमारी 2 एजेंसियों ने पाया कि यह पाकिस्तानी छावनी क्षेत्र के पास से दिया गया था। यह स्पष्ट रूप से पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की स्पष्ट भागीदारी को दर्शाता है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026