---Advertisement---

‘जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो..,’ सऊदी अरब में Asaduddin Owaisi ने खोली Pakistan की पोल, PM Shehbaz और आसिम मुनीर को भी लपेटा

रियाद में हुंकार भरते हुए सांसद Asaduddin Owaisi ने एक बार फिर पाकिस्तानी आर्मी फिल्ड मार्शल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ को निशाने पर लिया। असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस डालने की मांग करते हुए उन्हें आतंकवाद का पोषक बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 10:45 पूर्वाह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: आतंक के आकाओं को निशाने पर लेते हुए एआईएमआईएम सांसद ने एक बार फिर पाकिस्तानी हुक्मरानों को निशाने पर लिया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए एक रहस्यमय रिकॉर्डिंग का जिक्र किया है। असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी समूह बाते कर रहे थे कि हिम्मत मत हारो, जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो और तुम जन्नत जाओगे। इसके अलावा डेलिगेशन के साथ रियाद पहुंचे Asaduddin Owaisi ने पाकिस्तानी पीएम और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को भी भर-भरकर सुनाया है। सांसद ओवैसी ने पीएम शहबाज शरीफ पर मुस्लिम जगत को गलत संदेश देने का आरोप लगाया है।

सऊदी अरब में Asaduddin Owaisi ने खोली Pakistan की पोल!

एक बार फिर बेफ्रिकी भरे अंदाज में असदुद्दीन ओवैसी ने पड़ोसी मुल्क की पोल खोल दी है। सांसद ओवैसी ने एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए कहा है कि “भारतीय न्याय व्यवस्था ने कानून की सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया और अजमल कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई और उसने कई बातें बताईं। हमारी एजेंसियां ​​उन ऑडियो वार्तालापों को रिकॉर्ड करने में सक्षम थीं, जिसमें पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी समूह, पाँच सितारा होटलों में भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के साथ बात कर रहे थे। उन वार्तालापों में उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हिम्मत मत हारो, जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो और तुम जन्नत जाओगे। यह वह बातचीत थी जो रिकॉर्ड की गई थी।”

रियाद में हुंकार भरते हुए Asaduddin Owaisi ने पीएम शहबाज शरीफ को भी निशाने पर लिया है। AIMIM सांसद ने कहा है कि “यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अरब जगत और मुस्लिम जगत को गलत संदेश दे रहा है कि हम एक मुस्लिम देश हैं और भारत नहीं है। भारत में 240 मिलियन गर्वित भारतीय मुसलमान रहते हैं। यह पाकिस्तान का झूठा प्रचार है कि भारत उन्हें इसलिए नुकसान पहुँचा रहा है क्योंकि वे एक मुस्लिम देश हैं। अगर पाकिस्तान इन तकफ़ीरी आतंकवादी समूहों को रोक देता है, तो दक्षिण एशिया में स्थिरता आएगी और प्रगति होगी।”

रियाद दौरे पर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने किया पठानकोट आतंकी हमले का जिक्र

सांसद ओवैसी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पठानकोट आतंकी हमले का भी जिक्र किया है। Asaduddin Owaisi ने अपनी बातों को रफ्तार देते हुए कहा कि “पठानकोट की घटना मेरे प्रधानमंत्री के बिन बुलाए पाकिस्तान जाने के बाद हुई। मैं इसे रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं, मैं ही वह व्यक्ति था जिसने उनके वहां जाने की आलोचना की थी। कई विपक्षी दलों ने आलोचना की कि मेरे प्रधानमंत्री अफगानिस्तान से बिन बुलाए नवाज शरीफ के घर क्यों गए। हमारे एयरबेस पर हमला हुआ, और हमने वहां कई सैन्यकर्मियों को खो दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सबूत चाहता है। आप (पाकिस्तान) अपनी टीम भेजें। उन्हें आमंत्रित किया गया, उन्हें सभी रिकॉर्ड दिए गए, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अगर सवाल यह है कि हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं करते, तो हम पाकिस्तान में किससे बात करें?”

पाकिस्तान पर वित्तिय रोक लगाने के लिए AIMIM सांसद एक अहम मांग की है। Asaduddin Owaisi ने कहा है कि “पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए। तभी हम इन सभी आतंकवादी संगठनों के इस आतंकी वित्तपोषण को नियंत्रित कर पाएंगे। जब इस व्यक्ति (आसिम मुनीर) को पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बनाया गया था, तो मोहम्मद एहसान नामक एक अमेरिकी आतंकवादी फील्ड मार्शल के ठीक बगल में बैठा था। इस फील्ड मार्शल के साथ हाथ मिलाते हुए उसकी तस्वीरें हैं। पाकिस्तान की संलिप्तता के स्पष्ट सबूत हैं। ये आतंकवादी समूह पाकिस्तान में फल-फूल रहे हैं। उन्हें वहां प्रशिक्षित किया जा रहा है और इनका पूरा काम भारत को अस्थिर करना है, ताकि भारत में और अधिक हिंदू मुस्लिम दंगे हो सकें।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026