---Advertisement---

Assembly Elections Results 2023: त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा गठबंधन का परचम, मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी, PM Modi ने की मन की बात

Assembly Elections Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में स्थिति लगभग साफ हो चुकी है. यहां देखिए पूरा अपडेट.

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 2, 2023 5:56 अपराह्न | Updated: मार्च 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Assembly Elections Results 2023
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Elections Results 2023: पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में फरवरी महीने में हुए विधानसभा चुनाव के सभी नतीजे आ चुके हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन की वापसी हो गई है। वहीं, मेघालय में सीएम कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब तक के परिणाम (Assembly Elections Results 2023) को देखें तो त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 32 सीटें मिली हैं। वहीं, नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 सीटों पर जीत मिली है। मेघालय की बात करें तो यहां पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के खाते में 26 सीटें आई हैं जो बहुमत से 4 कम है। चुनाव के बाद जो एग्जिट पोल सामने आए थे उसमें भी नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था, जो सही साबित हुआ है।

सभी नतीजे आने के बाद गुरुवार रात पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नई दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मन की बात की। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी।

Tripura Assembly Elections Results 2023

चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम परिणाम मिलने तक त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 60 में से 32 सीटें मिली हैं जो पिछली बार से 4 कम हैं। सीपीआई (एम) को 11 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 3 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। जबकि टिपरा मोथा पार्टी के 13 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। साथ ही Indigenous People’s Front of Tripura पार्टी के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यह बीजेपी के साथ खड़ी है। इस प्रकार से देखें तो बीजेपी गठबंधन को त्रिपुरा में कुल 33 सीटों पर जीत हासिल हुई है जो बहुमत से 2 अधिक है। यहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें: TRIPURA ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2023: त्रिपुरा में राहुल गांधी ने नहीं की थी चुनावी रैली, कांग्रेस को भारी नुकसान

Meghalaya Assembly Elections Results 2023

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पिछली बार के मुताबिक पार्टी को 7 सीटों का फायदा हुआ है। बीजेपी को 2 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का नुकसान हुआ है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य के खाते में 21 सीटें गई हैं। राज्य में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था। सोहियोंग सीट पर यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन से चुनाव टाल दिया गया था। हालांकि जनादेश किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं है। यहां किसी को बहुमत नहीं मिला है लेकिन बीजेपी, एनपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: MEGHALAYA ASSEMBLY ELECTION RESULT 2023: मेघालय में कांग्रेस को भारी नुकसान, किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है TMC

Nagaland Assembly Election Result 2023

नागालैंड की बात करें तो यहां भी पूरे नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल गया है। नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) को 25 सीटों पर और बीजेपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस प्रकार से कुल 60 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 37 सीटें मिली है जो बहुमत से 6 सीटें ज्यादा हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं जनता दल यूनाइटेड ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। नागा पीपुल्स फ्रंट के हिस्से में भी 2 सीटें आई हैं। निर्दलीय के खाते में भी 4 सीटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: NAGALAND ASSEMBLY ELECTION RESULT 2023: नागालैंड में टूटी 60 साल पुरानी परंपरा, पहली बार सदन पहुंचेगी महिला विधायक

तीनों राज्यों के सीएम ने दर्ज की जीत 

विधानसभा चुनावों में तीनों राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों ने जीत दर्ज कर ली है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा सीट से जीत दर्ज की है। त्रिपुरा की बात करें तो सीएम माणिक साहा ने पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली से जीत हासिल की। वहीं, नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी-2 विधानसभा सीट पर जीत मिली है।

वर्तमान में कहां किसकी सरकार

नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय तीनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी तो मेघालय और नागालैंड की 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अभी नागालैंड में भाजपा के गठबंधन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की सरकार है जबकि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मेघालय की बात करें तो राज्य में अभी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की सरकार है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026