---Advertisement---

PM Modi करेंगे देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन, जानिए क्या है इसमे खास

Atal Setu Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली मुंबई अपने चका-चौंध व आसमान छूती इमारतों के लिए खास लोकप्रिय है। मुंबई शहर की बात करें तो यहां इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर तमाम हाई क्लास की सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Atal Setu Mumbai
Follow Us
---Advertisement---

Atal Setu Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली मुंबई अपनी चका-चौंध व आसमान छूती इमारतों के लिए खासा लोकप्रिय है। मुंबई शहर की बात करें तो यहां इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर तमाम हाई क्लास की सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में मुंबई (Mumbai) को देश के सबसे बड़े समुद्री पुल के रुप में एक और बड़ी सौगात आज मिलने वाली है। दरअसल पीएम मोदी (PM Modi) आज मुंबई में स्थित अटल सेतु का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि आधिकारिक रुप से इस पुल को अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Setu) के नाम से जाना जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको अटल सेतु से जुड़ी कुछ खासियत के बारे में बताने वाले हैं।

Atal Setu की खासियत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) जिसे आधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Setu) के नाम से जाना जाएगा उसकी कई खासियत हैं। सर्वप्रथम बता दें कि यह ब्रिज भारत का सबसे बड़ा समुद्र ब्रिज होगा। अटल सेतु की लागत में कुल 17840 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लंबाई की बात करें तो Atal Setu 21.8 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला पुल है। इस कुल लंबाई का 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर तो वहीं 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के ऊपर है जो कि इसकी भव्यता को बढ़ाता है। दावा किया जा रहा है कि इस पुल से प्रतिदिन 60000 से ज्यादा गाड़ियां गुजर सकेंगी।

PM Modi के हाथों होगा Atal Setu का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज देश के सबसे बड़े समुद्री पुल (Atal Setu) का उद्घाटन करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अटल सेतु पर चलने के लिए 250 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। वहीं इस पुल के उद्घाटन के बाद मुबंई और नवी मुबंई के बीच यात्रा में काफी कम समय लगेगा और लोगों का सफर आसान हो सकेगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस पुल पर इस पर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों का परिचालन प्रतिबंधित रखा जाएगा और कार, टैक्सिय, हल्के मोटर वाहनों, मिनी बसों और टू-एक्सल बसों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी। दावा किया जा रहा है कि अटल सेतु (Atal Setu) के उद्घाटन के साथ ही मुंबई शहर की कनेक्टिविटी में इजाफा होगा और लोगों का सफर आसान हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026