---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: Pran Pratishtha से पहले सजी राम नगरी, जानें क्या है खास तैयारी

Ayodhya Ram Mandir: सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या नगरी (Ayodhya) आज संपूर्ण देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग चौक-चौराहों पर राम नगरी की भव्यता का जिक्र कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2024 11:56 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या नगरी (Ayodhya) आज संपूर्ण देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग चौक-चौराहों पर राम नगरी की भव्यता का जिक्र कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह से पहले अयोध्या नगरी सज-संवर गई है।

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर परिसर के साथ मंदिर के बाहरी हिस्से को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। वहीं मंदिर परिसर में लगी रंग-बिरंगी लाइट्स भी राम नगरी की भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए की गई खास तैयारियों की जानकारी देते हैं।

Pran Pratishtha से पहले सजी Ayodhya

अयोध्या (Ayodhya) में आज यानी 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रभु रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट के दिशा-निर्देश पर सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन किया गया है।

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से पूर्व मंदिर परिसर के साथ अयोध्या नगरी को भी सजाया गया है। कहा जा रहा है कि सदियों बाद प्रभु रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमे मंदिर के दिव्य दृश्य को देखा जा सकता है।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। बूस कुछ ही क्षणों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। इसको लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। खबर है कि प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह में आमंत्रित किए गए लगभग सभी मेहमान भी अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व खास तैयारी करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से प्रभु रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में लोग यहां मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक हैंडल से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026