---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir:घर बैठे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का उठाएं आनंद, यहां से करें सीधे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: सबसे बड़े ऐतिहासिक पल प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा देश इंतजार कर रहा है। ये कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस भव्य कार्यक्रम का गवाह खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है। 22 जनवरी को लेकर उत्तर प्रदेश ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 20, 2024 1:43 अपराह्न

LORD RAM
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: सबसे बड़े ऐतिहासिक पल प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा देश इंतजार कर रहा है। ये कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस भव्य कार्यक्रम का गवाह खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है। 22 जनवरी को लेकर उत्तर प्रदेश के शासन और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो बिल्कुल भी मायूस होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको घर बैठे ही कैसे प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आनंद उठा सकते हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आप घर से ही भगवान श्री राम के दर्शन कर सकते हैं और वो भी बिना किसी रुकावट, बस इसके लिए आपको छोटा सा काम करना होगा।

Ayodhya Ram Mandir कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

Ayodhya Ram Mandir की Live Streaming के जरिए आप भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। अयोध्या में बढ़ती हुई भीड़ के कारण राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील करते हुए भक्तों से कहा है कि, वो ऑन लाइन प्रभु राम के दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें, 22 जनवरी को देश की कई बड़ी 8000 हस्तियां अयोध्या में आ रही हैं, इसलिए यहां पर आम लोगों को जाने की इजाजत नहीं रहेगी। आम लोग अयोध्या 23 जनवरी से जा सकेंगे। दूरदर्शन पर 22 जनवरी की सुबह से ही प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी लाइव के द्वारा दी जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए दूरदर्शन ने अयोध्या में एक बड़ा सा सेटअप लगाया है। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 4K HD क्वालिटी में लाइव देखा जा सकेगा।

इन माध्यमों से भी ले सकते हैं लाइव अपडेट्स

दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी ये लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। इसके साथ ही जियो सिनेमा ऐप से भी आप इस भव्य कार्यक्म को लाइव देख सकते हैं। रामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से एक्स के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पल-पल जानकारी दी जाएगी। आप यहां से भी इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026