---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले कश्मीरी मुस्लिम छात्रा का राम भजन हुआ वायरल, हासिल किया नया मुकाम

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। इस क्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों में नन्हें बच्चे राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण बांटते भी नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2024 5:07 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2024 10:00 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। इस क्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों में नन्हें बच्चे राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण बांटते भी नजर आ रहे हैं। वहीं देश का माहौल इन दिनों राम-मय नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम की प्रार्थना से जुड़े कई तरह के भजन गाए जा रहे हैं।

वर्तमान की बात करें तो कश्मीर के उरी जिले की रहने वाली मुस्लिम छात्रा बतूल जोहरा ने भी प्रभु श्रीराम के नाम का भजन गाया है। उनके इस भजन का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि इस भजन गायन के साथ ही बतूल जोहरा ने नया मुकाम हासिल किया है। बतूल जोहरा (Batool Zehra) द्वारा पेश किए गए राम-भजन में सुर-ताल का अद्भुत समायोजन किया गया है। इंटरनेट पर राम भजन के वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर बतूल जोहरा की सराहना कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुस्लिम छात्रा का राम भजन

देश के विभिन्न हिस्सों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर तैयारी जोरो पर है। मंदिर ट्रस्ट के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) व हिंदू संगठन से जुड़े अन्य तमाम समूह इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी परिश्रम कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी छात्रा द्वारा गाए गए राम भजन को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

कश्मीर के उरी जिले की रहने वाली बतूल जोहरा ने अपने सुर-ताल की अद्भुत जुगलबंदी पेश की है और राम भजन गाया है। उनके इस भजन को लेकर इंटरनेट पर लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। बात दें कि बतूल जोहरा (Batool Zehra) ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के एक राम भजन को अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो देखते ही देखते देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में वायरल हो रहा है।

Ayodhya Ram Mandir पर Batool Zehra की खास बात

कश्मीरी मुस्लिम छात्रा ने राम भजन को अपनी आवाज में गाने के साथ ही लोगों के लिए खास बात भी कही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर 11 दिनों का व्रत रखा गया है।

वहीं देश के विभिन्न कोने से आने वाले लोग भी श्रीराम लला के लिए मधुर भजन गा रहे हैं। ऐसे में पूरा जम्मू-कश्मीर भी भारी उत्साह के साथ राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। बतूल जोहरा (Batool Zehra) ने अपने कथन में एलजी मनोज सिन्हा को भी धन्यवाद कहा है और स्पष्ट किया है कि उपराज्यपाल की वजह से ही कश्मीर में लोगों के दिमाग से नकारात्मक चीजें खत्म हुई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026