---Advertisement---

Diwali के दिन मनाए जाने वाले Bandi Chhor Divas पर CM Bhagwant Mann की खास प्रतिक्रिया, बोले ’52 राजाओं को अपने साथ..’

Bandi Chhor Divas: सिख समुदाय प्रकाश पर्व दिवाली (Diwali) को अलग रूप में मनाता है। इसे 'बंदी छोड़ दिवस' के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस खास दिन को ही गुरु हरगोबिंद साहिब (Guru Hargobind Sahib) ने ग्वालियर किले से 52 राजाओं को मुक्त कराया था और अपने साथ लाए थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 1, 2024 5:42 अपराह्न

Bandi Chhor Divas
Follow Us
---Advertisement---

Bandi Chhor Divas: सिख समुदाय प्रकाश पर्व दिवाली (Diwali) को अलग रूप में मनाता है। इसे ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में जाना जाता है। मान्यताओं और ऐतिहासिक मत के अनुसार इस खास दिन को ही गुरु हरगोबिंद साहिब (Guru Hargobind Sahib) ने ग्वालियर किले से 52 राजाओं को मुक्त कराया था और उन्हें अपने साथ लेकर लौटे थे।

ऐसे में पंजाब समेत देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सिख समुदाय के लोग आज के खास दिन को दिवाली के बजाय बंदी छोड़ दिवस (Bandi Chhor Divas) के रूप में मनाते हैं। बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने लोगों के नाम बधाई संदेश जारी कर खास बात कही है। ऐसे में आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

Bandi Chhor Divas पर CM Mann की प्रतिक्रिया

बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की खास प्रतिक्रिया सामने आई है।सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आप सभी को ‘बंदी छोड़ दिवस’ की बधाई। इस दिन छठे पातशाह धन धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ग्वालियर किले से 52 राजाओं को अपने साथ लाए थे।”

बंदी छोड़ दिवस का महत्व

बंदी छोड़ दिवस (Bandi Chhor Divas) सिख समुदाय के लिए बेहद अहम है। जानकारी के मुताबिक ये ऐतिहासिक घटना मुगल काल की है। इस खास दिन को ही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर किले में से 52 राजाओं को रिहा कराया था और उन्हें अपने साथ लेकर लौटे थे।

ये सभी राजा अलग-अलग कारणों से मुगलों के दरबार में कैदी बने थे। इसके बाद हरगोबिंद साहिब ग्वालियर की कैद से बंदी राजाओं को मुक्त करवा कर बंदीछोड़ सतगुरु बने और फिर सिख समुदाय ने घी का दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। यही वजह है कि हर वर्ष दिवाली के दिन बंदी छोड़ दिवस मनाया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026