Bank Strike: बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की तरफ से तीन दिनों की हड़ताल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जहां अंतिम पल में यूनियनों ने इसे टालने का फैसला लिया है। दरअसल इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक कर्मचारियों के प्रमुख संगठनों के बीच हुई बैठकों के बाद हड़ताल को टालने का की खबर सामने आई जिससे आम जनता को राहत मिली है। इस सबके बीच नया अल्टीमेटम जारी किया गया है जिसके साथ ही बताया गया कि आखिर कब वह अनिश्चितकालीन हड़ताल को पुनः शुरू करने वाले हैं।
आम जनता को Bank Strike से मिली राहत
बैंक कर्मचारियों द्वारा 28 से 30 सितंबर तक की घोषित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संगठन और प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी और अब तीन दिनों तक सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगे। इसके लिए आम जनता को कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोग वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है बैंक कर्मचारियों की विरोध की वजह
दरअसल बैंक में काम करने वाले अधिकारियों की तरफ से यह मांग की जा रही है कि हफ्ते में 5 दिन काम और दो दिन अवकाश हो। इस मांग को लेकर औपचारिक कदम उठाया गया जहां IBA और यूनियनों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक विशेष उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। शनिवार को भी छुट्टी देने को लेकर एक सर्वसम्मति से रास्ता निकाला जाएगा। सभी शर्तों पर बातचीत का पूर्ण आश्वासन दिया गया है।
क्या है यूनियन की तरफ से अल्टीमेटम
वही सबके बीच यूनियन की तरफ से कड़ा रुख अपनाया गया है जहां स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समिति की बैठकों में बैंक कर्मचारियों की मांग पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता है तो 26 अक्टूबर को देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। अब ऐसे में यहां देखना खास होने वाला है कि क्या बैंक कर्मियों की मांग मानी जाती है और हफ्ते में 5 दिन वर्क की सहमति बनती है। फिलहाल के लिए तो जनता को राहत मिली है।







