Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए उठाया राहतभरा कदम, डॉक्टरों और शिक्षकों को अनिवार्य रुप से करना होगा यह कार्य

Bhagwant Mann: पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने सूबे के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की भलाई के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मान सरकार के फैसले से निवासियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार सूबे के हर क्षेत्र पर बराबरी के साथ फोकस कर रही है। ताकि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसी क्रम में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के निवासियों के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाओं को ला रही है। ऐसे में मान सरकार के ताजा निर्णय से राज्य के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। पंजाब सरकार के इस फैसले के जरिए निवासियों का जीवन-यापन काफी सरल और सुविधाजनक हो सकता है।

भगवंत मान सरकार के जबरदस्त फैसले से सीमावर्ती लोगों को मिलेगा फायदा

दरअसल, पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने हाल ही में कहा, ‘अब नए भर्ती हुए डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य किया जा रहा है कि वे अपनी नौकरी के पहले दो साल सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवा दें। सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को अधिक वेतन और विशेष भत्ते दिए जाएंगे।’

मान सरकार के इस निर्णय से सीमावर्ती इलाकों में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी की परेशानी को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस सीमावर्ती क्षेत्रों में संतुलित विकास देखने को मिल सकता है। सरकार चाहती है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों तक भी पहुंचें। वहीं, सरकार के इस फैसले से नए भर्ती कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी पेशेवर क्षमता बढ़ेगी।

सीएम भगवंत मान ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

वहीं, बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतसर जिले के अटारी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘जो सीमावर्ती क्षेत्र पिछली सरकारों के समय दशकों तक उपेक्षित रहे, आज वे हमारी सरकार के प्रयासों से ‘रंगले पंजाब’ के अग्रणी हलके बनने जा रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस विकास अभियान के तहत अटारी हलके की 121 लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 57.80 करोड़ रुपये की परियोजना की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाते हुए, अमृतसर जिले में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता की सेवा कर रहे हैं, जबकि अजनाला में 15 करोड़ रुपये की लागत से नया सरकारी कॉलेज बनाया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए 6500 करोड़ रुपये की लागत से नहरों और रजवाहों को पुनर्जीवित कर 1400 से अधिक गांवों की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है।’

Exit mobile version