---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की ईमानदारी ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, GST कलेक्शन के मामले में पंजाब देश में नंबर वन; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जीएसटी कलेक्शन के मामले में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने खास जानकारी साझा की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 3, 2026 4:15 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने 4 साल के कार्यकाल में कई साहसिक कदम उठा चुकी है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और निवेश बढ़ाने से लेकर कई अहम क्षेत्रों में कार्य किया है। ऐसे में अब मान सरकार की ईमानदारी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने खास जानकारी साझा की है। दरअसल, जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर के कलेक्शन के मामले में पंजाब ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

भगवंत मान सरकार ने कायम किया नया रिकॉर्ड

पंजाब की भगवंत मान सरकार में वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया, ‘मान सरकार की ईमानदारी, पारदर्शिता और सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी है। जीएसटी कलेक्शन में पूरे देश का नेतृत्व करते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान दर्ज की गई 66 फीसदी की भारी वृद्धि न केवल आंकड़ों की सफलता है, बल्कि यह लोगों के विश्वास और कर प्रणाली में लाई गई पारदर्शिता का भी प्रतीक है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि स्पष्ट नीतियों, कड़ी निगरानी और जिम्मेदार शासन के साथ, राज्य का खजाना मजबूत होता है और विकास की गति और भी तेज हो जाती है।’

वित्त मंत्री ने बताया, ‘अप्रैल 2026 में पंजाब ने 2987.38 करोड़ रुपये का कुल जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि शुद्ध जीएसटी प्राप्ति 2725.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सालाना आधार पर यह प्रदर्शन शुद्ध जीएसटी में 70.70 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है, जो अप्रैल 2025 की तुलना में लगभग 1129 करोड़ रुपये अधिक है।’

भगवंत मान सरकार ने उठाए हैं कई सख्त कदम

पंजाब में जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। भगवंत मान सरकार ने कड़े प्रशासनिक और प्रवर्तन उपाय किए हैं। एएपी सरकार ने टैक्स चोरी पर सख्ती दिखाई है। इसके लिए विभाग ने डेटा एनालिटिक्स और खुफिया जानकारी के आधार पर टैक्स चोरी विरोधी अभियान चलाए, जिसकी वजह से लगभग 175 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

मान सरकार ने टैक्स सिस्टम में डिजिटल निगरानी और सुधारों को लागू किया। साथ ही व्यापार में बढ़ती पारदर्शिता आर्थिक गतिविधियों में सुधार से पंजाब ने जीएसटी कलेक्शन में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। पंजाब का जीएसटी कलेक्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर गति से बढ़ रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 3, 2026

Rain Alert 4 May 2026

मई 3, 2026

कल का मौसम 4 May 2026

मई 3, 2026

8th Pay Commission

मई 3, 2026

Mohan Yadav

मई 3, 2026

CM Mohan Yadav

मई 3, 2026