---Advertisement---

Bharat Ratna: बड़ी खबर! पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न, जानें पूरी डिटेल

Bharat Ratna: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि झेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। Bharat Ratna: आपातकाल के विरोध में डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2024 3:46 अपराह्न

Bharat Ratna
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Ratna: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि झेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

Bharat Ratna: आपातकाल के विरोध में डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को Bharat Ratna से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है”।

Bharat Ratna
Chaudhary Charan Singh

Bharat Ratna: एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता थे पीवी नरसिम्हा राव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्श पर लिखा “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था”।

Bharat Ratna: कृषि क्षेत्र में डॉ. एमएस स्वामीनाथन का विशेष योदान

पीएम मोदी ने लिखा यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026