---Advertisement---

Bihar Election Results 2025: खेसारी लाल यादव के सिर सजेगा छपरा का ताज या छोटी कुमारी मार लेंगी बाजी, रूझान में हो गया खेला; जानें सबकुछ

Bihar Election Results 2025: शुरूआती रूझान में एनडीए एक बार फिर बिहार में क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 14, 2025 11:19 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 14, 2025 1:29 अपराह्न

Bihar Election Results 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Election Results 2025: शुरूआती रूझान में एनडीए एक बार फिर बिहार में क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। हालांकि एक सीट जो बहुत चर्चा में है, वह है छपरा की सीट, मालूम है कि इस सीट से भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे है। वहीं बीजेपी की तरफ से छोटी कुमारी आगे चल रही है। वहीं अब बिहार इलेक्शन रिजल्ट 2025 को लेकर रूझान आना शुरू हो चुके है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार एनडीए 186 सीटों पर आगे चल रही है, तो महागठबंधन 46 सीटों पर रूझानों में आगे चल रही है। चलिए आपको बताते है छपरा सीट पर ताजा अपडेट क्या है।

क्या खेसारी यादव के सिर सजेगा छपरा का ताज? Bihar Election Results 2025

बिहार इलेक्शन रिजल्ट को लेकर सभी पार्टियों में जबरदस्त हलचल चल रही है। इसी बीच एक सीट जो पूरे चुनाव के दौरान सुर्खियों में बनी हुई है, वह है छपरा की सीट, इसपर ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी की तरफ से चुनावी मैदान में थे। अगर छपरा सीट की बात करें तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी की छोटी कुमारी मात्र 974 वोटों से आगे चल रही है। वहीं खेसारी लाल दूसरे नंबर पर है और वह मात्र 974 वोटों से पीछे चल रहे है।

हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है, क्योंकि अभी केवल एक राउंड की ही काउंटिंग हुई है। वहीं छपरा में कुल 27 राउंड काउंटिंग होना बाकी है। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। माना जा रहा है कि उससे भी उनको नुकसान हो सकता है।

कौन है छोटी कुमारी जो ट्रेंडिंग स्टार को दे रही है कड़ी टक्कर?

छपरा सीट से बीजेपी की तरफ से इस बार छोटी कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि बीजेपी ने अपने पुराने उम्मीदवार का टिकट काटा था। अगर छोटी कुमारी की बात करें तो उनकी कुल आय करीब 1.4 करोड़ रूपये के आसपास है। हालांकि यह अभी शुरूआती रूझान है, क्योंकि छपरा में 21 राउंड की वोटिंग होनी है। वहीं अगर जनसुराज पार्टी की बात करें तो जय प्रकाश सिंह का कुछ खास ट्रेंड नहीं दिख रहा है और उन्हें केवल 308 वोट ही मिले है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026