---Advertisement---

Bihar: ग्वालियर-बरौनी ट्रेन में मिला विस्फोटक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bihar: ग्वालियर-बरौनी स्टेशन पर एक ट्रेन में 20 किलो विस्फोटक मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 24, 2023 10:57 पूर्वाह्न

Bihar
Follow Us
---Advertisement---

Bihar: बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने का मामला सामने आया है। विस्फोटक मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में चार बैग मिले, जिसमें विस्फोटक था। विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

विस्फोटक के चार बैग मिले

रेलवे अधिकारियों की मानें तो जब सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रुकी हुई थी, उस दौरान चार बैग मिले। यह बैग ट्रेन कैसे पहुंची, सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। साथ ही हर एंगल से सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है। विस्फोटक मिलने के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.

हो सकता था बड़ा धमाका (Bihar)

बम निरोधक दस्ते से जुड़े लोगों के मुताबिक बरामद विस्फोटक से बड़ा धमाका हो सकता था। उनकी मानें तो इससे ट्रेन को भी क्षति पहुंच सकती थी। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस बल सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी ट्रेन में सर्च अभियान चला रही थी। पुलिस की मानें तो ये रुटीन जांच था। रेलवे पुलिस शराब की आशंका को लेकर अक्सर ट्रेन में जाच करती है।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनें रद्द, जानिए कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड

20 किलो मिला विस्फोटक (Bihar)

रेलवे पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान एक बोगी में शौचालय के पास संदिग्ध बैग मिले। बोगी में पूछताछ के बाद रेलवे पुलिस बल उन बैगों को अपने साथ ले गए। जीआरपी अधिकारियों की मानें तो बैग की जब जांच की गई तो उसमें विस्फोटक पदार्थ दिखाई दिए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। साथ ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक विस्फोटक का वजन करीब 20 किलोग्राम था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

रेलवे अधिकारियों का कहना है ट्रेन जहां से चली थी वहां से लेकर सीवान स्टेशन तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्फोटक मिलने के बाद सीवान रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह का अफरातफरी का माहौल नहीं हुआ। रेलवे पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 5, 2026