---Advertisement---

PM की अगुवाई में आयोजित होगी दो दिवसीय BJP National Executive Meeting, जानें किन मुद्दों पर होगा मंथन और कौन होंगे शामिल

BJP National Executive Meeting: आज से भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत होने जा रही है। यह महाबैठक दिल्ली में आयोजित होगी। यह बैठक 17 जनवरी शाम 4 बजे शुरू होगी। इस बैठक में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। इस बैठक में तमाम मुद्दों पर ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 16, 2023 11:11 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 16, 2023 6:01 अपराह्न

BJP National Executive Meeting
Follow Us
---Advertisement---

BJP National Executive Meeting: आज से भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत होने जा रही है। यह महाबैठक दिल्ली में आयोजित होगी। यह बैठक 17 जनवरी शाम 4 बजे शुरू होगी। इस बैठक में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। इस बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2024 में होने वाले आम चुनाव और 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही कई और तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: SHARAD YADAV के निधन पर PM MODI तथा NITISH KUMAR ने जताया दुःख, उतार-चढ़ाव भरी रही राजनैतिक यात्रा

दिल्ली में कराएंगे मेगा रोड शो

बता दें कि आज पीएम मोदी इस बैठक में शामिल होने से पहले दोपहर 3 बजे दिल्ली में मेगा रोड शो करने जा रहे हैं। इस रोड शो के जरिए भाजपा 2024 के मिशन की शुरूआत करने वाली है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की बैठक के लिए सुबह 8 बजे ही दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

वहीं अगर खबरों की मानें तो बता दें कि भाजपा की दो दिवसीय बैठक में 8 मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में देश की सेवा, भारत के विश्व गुरू बनने की ओर कदम, सुशासन सर्वप्रथम, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा G20 की अगुवाई को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर, इस साल होने वाले 9 राज्यों के चुनाव और 2024 मिशन शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा का ध्यान उन मुद्दों पर भी होगा जो जनता की जरूरतों के लिए हो और जनता को भावनात्मक रूप से जोड़े। इस बैठक में मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा को लेकर अलग से चर्चा की जाएगी।

इस साल इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

साल 2023 में भारत के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सरकार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये राज्य कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम हैं।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता संसद मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री का रोड शो होने वाला है। यह रोड शो संसद मार्ग से NDMC सेंटर तक होगा। इस मेगा रोड शो को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से लेकर 5 बजे तक कुछ रास्ते बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ‘गंगा बिलासपुर’ क्रूज को PM MODI ने दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘भारत में पर्यटन के एक नए युग का सूत्रपात’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Rashifal 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

कल का मौसम 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026