---Advertisement---

BJP on Sankalp Satyagraha: ‘महात्मा गांधी ने अपना सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था लेकिन यहां ये अपने लिए…’

प्रियंका के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि सारे लोकतंत्र का अपमान करने वाले महात्मा गांधी की समाधि पर जो कर कर रहे हैं। उस सत्याग्रह में कहीं से भी सत्य के प्रति आग्रह नहीं है। बल्कि निर्ल्ज्जता के साथ अहंकार और दुराग्रह दिख रहा है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 26, 2023 5:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BJP on Sankalp Satyagraha: प्रियंका के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कांग्रेस को जवाब देने का मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सारे लोकतंत्र का अपमान करने वाले महात्मा गांधी की समाधि पर जो कर कर रहे हैं। उस सत्याग्रह में कहीं से भी सत्य के प्रति आग्रह नहीं है। बल्कि निर्ल्ज्जता के साथ अहंकार और दुराग्रह दिख रहा है। मानहानि केस में राहुल की सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने नई दिल्ली स्थित राजघाट पर एक दिन का सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  बीजेपी पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इस लोकतंत्र को हमारे परिवार ने अपने खून से सींचा है।

सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज प्रियंका गांधी के आरोपों का जवाब देने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने कांग्रेस के सत्याग्रह पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह समाजिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया था, जबकि आज का सत्याग्रह अपने निजी हित में सजायाफ्ता होने पर कोर्ट के खिलाफ किया जा रहा है। आप परिवार के खून से लोकतंत्र सींचने की बात करते हो  किसकी बात करते हो आपकी दादी के खिलाफ कोर्ट में दोष सिद्ध हुआ, पिता का बोफोर्स घोटाले में नाम था।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: संकल्प सत्याग्रह में बोलीं प्रियंका, कहा- ‘जब शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया तब कोई केस नहीं हुआ’

कांग्रेस करती है पिछड़ों का अपमान

सुधांशु त्रिवेदी ने पिछड़े समाज के मुद्दे पर घेरते हुए कांग्रेस को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये सत्याग्रह किस लिए है? पिछड़ी जाति के अपमान को जस्टिफाई करने के लिए? ये अहिंसा के विरुद्ध है? भारत के पिछड़े समाज के प्रति ऐसा दुराग्रह इतना बड़ेअपमान पर जहां माफी मांगनी चाहिए वहां किस बेशर्मी से इसका समर्थन कर रहे हैं। आपने सरकार के ऊपर कितना कुछ कहा, पीएम के ऊपर तो विषवमन करते ही रहते हैं। एक तरफ आप एक पिछड़े समाज के खिलाफ नफरत फैलाते हो और जब उसके लिए कोर्ट से सजा मिलती है। तब आप राजनीतिक आरोप लगाते हो। इससे बड़ी निर्लज्जता और उद्दंडता क्या होगी।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Twitter Bio: राहुल गांधी ने ट्विटर पर खुद को बताया-Dis’Qualified MP

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026