---Advertisement---

INDIA Alliance: पत्रकारों के बहिष्कार के ‘इंडिया’ गठबंधन के फैसले को लेकर बीजेपी ने की कड़ी निंदा, इसे बताया ‘आपातकाल 2.0’

INDIA Alliance: I.N.D.I.A गठबंधन के द्वारा एंकरों के बहिष्कार वाले निर्णय का बीजेपी ने कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि यह निर्णय तानाशाही, दमनकारी और नकारात्मक मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया को धमकाने की कोशिश है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 15, 2023 11:40 पूर्वाह्न

BJP
Follow Us
---Advertisement---

INDIA Alliance: लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A ने बीते दिनों देश के कई बड़े एंकरों पर नफरत फैलाने के आरोप लगाते हुए उनके टीवी कार्यक्रमों में अपना प्रतिनिधि भेजने से मना करने का फैसला लिया था। जिसका विरोध करते हुए सत्तारूढ पार्टी बीजेपी ने उनकी निंदा की है। बीजेपी ने कहा है कि यह कदम पत्रकारों को धमकाने के लिए लिया गया है और यह विपक्ष की तानाशाही वाली सोच को दर्शाता है इसलिए हम इसकी निकृष्ट मानसिकता की कड़ी निंदा करते हैं। 

बीजेपी बोली यह मीडिया को धमकाने की कोशिश

बीजेपी की तरफ से पार्टी प्रवक्ता व सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि पत्रकारों का बहिष्कार करके विपक्षी दलों ने अपनी दमनकारी, तानाशाह और नकारात्मक मानसिकता का प्रदर्शन किया है। बीजेपी ऐसी विकृत मानसिकता का विरोध करती है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाती है। वह कहते हैं कि “आपातकाल के दौरान मीडिया का गला घोंट दिया गया था और इस घमंडिया गठबंधन में शामिल दल उसी अराजकता से काम कर रहे हैं।”

I.N.D.I.A ने किया था 14 एंकरों का बहिष्कार


बता दें कि 13 सितंबर को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A  ने फैसला लिया था कि वह देश के 14 एंकरों के शो में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने ऐसे एंकरों की लिस्ट शेयर करते हुए कहा था कि यह लोग रोज शाम को नफरत की दुकान सजाते हैं। हम इनके ग्राहक नहीं बनेंगे। उन्होंने आगे कहा था कि अगर यह एंकर अपने में सुधार करते हैं तो हम अपना निर्णय वापस ले लेंगे और अगर यह ऐसा नहीं करते तो हम भविष्य में इनके चैनलों को विज्ञापन नहीं देंने का भी निर्णय ले सकते हैं।

गौरतलब है कि विपक्ष दलों के इस गठबंधन का केवल बीजेपी ने ही नहीं बल्कि न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने भी विरोध किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि बहिष्कार का यह निर्णय एक खतरनाक मिसाल साबित होगा और यह लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026