---Advertisement---

Budget Session 2023: राहुल गांधी के बयान और JPC की मांग के बीच सदन स्थगित

Budget Session 2023: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गई, राहुल के बयान और अडानी पर जेपीसी की मांग के बीच दोनों ही पक्षों में किसी के झुकने के आसार नजर नहीं आ रहे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 20, 2023 10:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Budget Session 2023: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गई, राहुल के बयान और अडानी पर जेपीसी की मांग के बीच दोनों ही पक्षों में किसी के झुकने के आसार नजर नहीं आ रहे। भाजपा जहां राहुल की माफी के लिए अड़ी है, तो कांग्रेस सहित विपक्ष अडानी पर जेपीसी पर अडिग हैं।

6 वें दिन भी नहीं हो सका कामकाज

संसद की कार्यवाही में आज 6 वें दिन भी दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा में बार बार व्यवधान पड़ता रहा। भाजपा राहुल के बयानों पर संसद में देश से माफी मांगने पर अड़ी है। तो कांग्रेस के साथ विपक्षी भी अडानी सहित कई विषयों पर हंगामा जारी रखे हैं। इसके बाद मंगलवार तक के लिए दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हालांकि स्पीकर ने दोनों पक्षों के नेता के बीच गतिरोध दूर करने के लिए बुलाया था । ताकि महत्वपूर्ण बजट और वित्त विधेयकों पर चर्चा हो सकें। लेकिन दूसरे चरण के पहले दिन से अब तक एक भी दिन काम नहीं हो सका। स्पीकर लगातार आग्रह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के दर पर CM Yogi की दस्तक, पूजा और दर्शनों का लगाया शतक

दो सप्ताह ही बचे हैं इस सत्र के

इस बजट सत्र के अब केवल दो ही सप्ताह शेष रह गए हैं। 6 अप्रैल तक केंद्र को बजट हर हाल में पारित कराना है। नियम के मुताबिक केंद्रीय बजट को 31मार्च से पहले पारित कराना होता है। ऐसे में सरकार की यही कोशिश है कि वित्तीय वर्ष तक बजट पारित हो जाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: Gehlot के मंत्रीपुत्र ने ही कसा Rahul Gandhi पर बड़ा तंज,बोला- ‘शेर शेर बोलकर पप्पू दिखा रहे हो’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026