---Advertisement---

Assembly By Election 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुआ उपचुनाव, 8 सितंबर को आएंगे नतीजे

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 5, 2023 10:40 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 8:25 अपराह्न

Assembly By Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Assembly By Election 2023: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज (5 सितंबर, मंगलवार) विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A और NDA की एक अहम परीक्षा थी। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव (Bypolls 2023)हुआ। इनमें पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुडुपल्ली, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर, उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित घोसी सीट और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट पर मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान की प्रक्रिया सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, जो शाम 5 बजे तक जारी रही। संघीय स्तर पर एकजुट होने और भाजपा से मुकाबला करने के विपक्षी दलों के प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। इन सीटों पर मतगणना यानी चुनाव के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे।

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक घोसी सीट पर भी आज उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक दारा सिंह चौहान ने जुलाई में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी। दारा सिंह सपा की जगह BJP में शामिल हो गए। वह अब एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका विरोध SP उम्मीदवार सुधाकर सिंह कर रहे हैं, जिन्हें वामदल और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने है। यह सीट पूर्व भाजपा और धामी कैबिनेट में मंत्री रहे चंदन रामदास के निधन के बाद खली हुई थी। उनका निधन अप्रैल में बीमारी के कारण हुआ था। BJP ने इस सीट से चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से बसंत कुमार चुनावी मैदान में हैं।

बंगाल और केरल में भी उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर तीन राजनीतिक दल टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रहे हैं। 2016 में इस सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की थी। लेकिन 2021 में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा कर लिया था। वहीं, केरल की बात करें तो यहां की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट आमने-सामने है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब कांग्रसे ने ओमन चांडी के बेटे कांग्रेस को यहां से टिकट दिया है।

त्रिपुरा की दो सीटों पर उपचुनाव

त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। बॉक्सानगर और धनपुर जिलों में भाजपा और सीपीआई (एम) के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों जिलों की सीमा एक ही तरफ बांग्लादेश से लगती है। उपचुनाव की वजह से यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद है। बॉक्सनगर निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन का मुकाबला सीपीआई (एम) उम्मीदवार मिजान हुसैन से है। मुस्लिम बहुल बॉक्सानगर में वामपंथी पार्टी का अब भी मजबूत गढ़ माना जाता है। दूसरी ओर, धनपुर सीट से भाजपा के बिंदू देबनाथ और सीपीआई (एम) के कौशिक देबनाथ के बीच मुकाबला है।

झारखंड की डुमरी सीट

झारखंड के डुमरी में ‘इंडिया’ अलायंस की बेबी देवी और एनडीए की यशोदा देवी सीधी टक्कर में है। चुनाव से पहले, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दावा किया था कि विपक्षी दलों का गठबंधन इस सीट पर जीत हासिल करेगा और इंडिया एलायंस डुमरी से जीत के लिए अपना अभियान शुरू करेगा, जबकि एनडीए ने विश्वास जताया कि वह इस सीट पर कब्जा करने का प्रयास करेगा। इसी साल अप्रैल में झामुमो विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026