---Advertisement---

6 Indian Fighter Jets को मार गिराने पर CDS Anil Chauhan ने तोड़ी चुप्पी! जानें Pakistan को लपेटते हुए क्या कुछ कहा?

एक साक्षात्कार के दौरान CDS Anil Chauhan ने पाकिस्तान के उस दावे को सिरे से खारिज किया है जिसमें 6 भारतीय लड़ाकू विमान गिराने की बात कहा गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 6:11 अपराह्न

CDS Anil Chauhan
Follow Us
---Advertisement---

CDS Anil Chauhan: पड़ोसी मुल्क को बेनकाब करते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया है। दुनियाभर में इंडियन फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचाने का ढ़ोल पीट रहे पाकिस्तानियों को CDS ने करारा जवाब दिया है। अनिल चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान साफ तौर पर पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसे खारिज कर दिया। CDS Anil Chauhan ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान का दावा बिल्कुल गलत है कि उसने 6 Indian Fighter Jets को मार गिराया है। सीडीएस चौहान ने साफ किया है कि पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमानों का ‘बाल भी बांका’ नहीं किया है। वे बस हवाबाजी कर खुद को खोखली संतुष्टि दे रहे हैं।

Pakistan के दावे को CDS Anil Chauhan ने सिरे से किया खारिज

एक साक्षात्कार के दौरान भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। दुनिया भर में Indian Fighter Jets को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे पाकिस्तान को सीडीएस अनिल चौहान ने मुखरता से जवाब दिया है। CDS Anil Chauhan ने पाकिस्तान के उस दावे को नकार दिया है जिसमें 6 भारतीय लड़ाकू विमान गिराने की बात कही गई थी। अनिल चौहान ने कहा है कि यह बिल्कुल भी गलत खबर है। पाकिस्तानियों ने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया है। सीडीएस अनिल चौहान की बातों से साफ होता है कि पाकिस्तानी सिर्फ और सिर्फ झूठ का जाल बुन रहे थे और खोखली शान दर्शा रहे थे।

इसी साक्षात्कार के दौरान CDS Anil Chauhan ने बड़ी बात कहते हुए इस सवाल का भी जवाब दिया है कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई में भारत के लड़ाकू विमान गिराए गए थे या नहीं। अनिल चौहान ने कहा कि “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान क्यों गिरा, बल्कि यह है कि उन्हें क्यों गिराया गया? क्या गलतियां की गईं यही महत्वपूर्ण है।”

सीडीएस अनिल चौहान की टिप्पणी से पाकिस्तान को करारा झटका

पड़ोसी मुल्क के लिए CDS चौहान की टिप्पणी बड़े झटके के समान है। जो देश, दुनिया में घूम-घूमकर 6 Indian Fighter Jets को मार गिराने का खोखला दावा कर रहा था। उसके लिए CDS Anil Chauhan की टिप्पणी करारा झटका के समान है। ये दर्शाता है कि कैसे आतंक का आका पाकिस्तान झूठ और मक्कारी के सहारे भारत जैसे देश को बदनाम करने पर तुला है। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तानियों की दाल नहीं गल रही और उन्हें बार-बार मुंह की खानी पड़ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026