Weather Update: उत्तराखंड समेत देश के इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पूर्वी यूपी को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Update: मौसम का मिजाज हर द़िन लगातार बदलता नजर आ रहा है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही मची है तो वहीं कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जो बारिश की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

Weather Update

Weather Update

Weather Update: मौसम का मिजाज हर द़िन लगातार बदलता नजर आ रहा है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही मची है तो वहीं कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जो बारिश की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ऐसा ही मौसम आज दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली समेत NCR के क्षेत्रों में आज उमस देखने को मिली। इसके अनुमान पहले से ही लगाए जा रहे थे कि यहां उमस हो सकती है। हालाकि आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान लगाए हैं।

इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

मौमस विभाग की माने तो उत्तराखंड, दिल्ली NCR, पंजाब और हरियाणा समेत देेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बता दें कि यहां पहले से ही मौसम खराब है और भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा इन राज्यों के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने इन बाढ़ प्रभावित राज्यों को भूस्खलन जैसी त्रासदी से भी सतर्क रहने को अलर्ट किया है।

पूर्वी यूपी समेत राजस्थान के कुछ क्षेत्र झेल रहे गर्मी

बता दे कि देश के कई हिस्से ऐसे हैं जो बाढ़ मे डूबे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं भारी गर्मी को झेल रहे हैं। इनमें राजस्थान का कुछ हिस्सा और यूपी के पूर्वी क्षेत्र हैं। यहां लोगों को भीषण उमस झेलना पड़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान है। मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों बाद यहां बारिश की बूंदे बूरसने की संभावना है।

हिमांचल को लेकर भी जारी है अलर्ट

भारी बारिश के कारण हिमांचल प्रदेश मे आम जन-जीवन त्रस्त है। साथ ही इसी कारण कई नदियों से पुल टूट गए हैं, पहाड़ों से भूस्खलन के कारण कई रास्तें बन्द पड़े हैं और कई सारे स्थानों से सम्पर्क टूटने की खबर है। मौसम विभाग ने हिमांचल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खबरों की माने तो आगामी कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश जारी रह सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Exit mobile version