CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पूरे 500 दिन पूरे हो चुके है। बता दें कि राज्य सरकार और पुलिस मिलकर लगातार अभियान चला रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अभी तक 73 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। सबसे अच्छी बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ लगातार कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही राज्य में तेजी से विकास देखने को मिला है।
नशे के खिलाफ जारी अभियान के 500 दिन पूरे
पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 44 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 805 ग्राम हेरोइन, 561 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹21,700 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟓𝟎𝟏 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 44 drug smugglers and recovered 805 grams of heroin, 561 intoxicant pills, and ₹21,700 in drug money from their… pic.twitter.com/edLIzCoQ3e
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 16, 2026
इसके अलावा, 23 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 44 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 501 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या – 73645 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
जानकारी के मुताबिक पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 44 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन: 805 ग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल: 561 कुल बरामद ड्रग मनी: 21,700 रुपये 501 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या: 73,645 SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 23 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।







