---Advertisement---

आजादी के बाद पहली दफा खेतों तक पहुंचा नहर का पानी तो बदली तस्वीर! CM Bhagwant Mann पर बुजुर्ग ने बरसाए फूल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की यह सफलता है क्योंकि उनकी वजह से नहर का पानी खेतों तक पहुंच पा रहा है और इसके लिए गांव के किसान मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए दिखे। जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2026 2:18 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सरकार लगातार लोगों के हित में फैसला लेने के लिए बाध्य है और हर संभव प्रयास करती हैं कि किसी को भी कोई परेशानी ना हो। खेती और किसानों की तमाम मुश्किलों का हल निकालते हुए हर खेत में नहर का पानी पहुंच सके इसके लिए सीएम भगवंत मान ने प्रयास किया और यह काफी हद तक सफल रहा है। यही वजह है कि वैसी जगहें जहां आजादी के बाद अब तक पानी नहीं पहुंच पा रही थी वहां खेतों में नहर का पानी पहुंचने लगा है जिसके लिए सीएम मान का शुक्रिया अदा करते हुए गांव के बुजुर्ग नजर आए हैं। आइए जानते हैं डीटेल्स क्या है।

कैसे खेतों के सीएम भगवंत मान लाए क्रांति

आप पंजाब ने इस बात की जानकारी दिया और इसके साथ ही एक वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि सीएम भगवंत मान गांव के किसानों के साथ मुलाकात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान जो अपनी उम्र 80 साल बता रहे हैं वह मान सरकार की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के साथ आप पंजाब ने लिखा, “आजादी के बाद पहली बार खेतों में नहर का पानी पहुंचने की खुशी में बुजुर्गों ने सीएम भगवंत मान को फूलों से सम्मानित किया और दिल से आशीर्वाद दिया।”

CM Bhagwant Mann का फूलों से किया गया इस तरह स्वागत

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीएम भगवंत मान के साथ बुजुर्ग किसान बात कर रहे हैं और इस दौरान बता रहे हैं कि आजादी के बाद से उसने कभी नहर से खेत में पानी आते हुए नहीं देखा है। इस दौरान उन्होंने कहा 10 किलोमीटर खेत में नहर का पानी आ रहा है जो जाहिर तौर पर किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। यह पंजाब को कृषि विकसित बनाने के लिए निश्चित तौर पर खास पहल हो सकता है। इस दौरान सीएम भगवंत मान का स्वागत फूलों के साथ किया जाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 19 June 2026

जून 18, 2026

Anurag Dhanda

जून 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026

Lucknow Viral Video

जून 18, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026