---Advertisement---

‘पैसे आ गए ओय…’ CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब की महिलाओं के खिल उठे चेहरे, आत्मनिर्भर बनने के लिए मिली सम्मान राशि

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को मान सरकार की तरफ से तोहफा मिल गया है और इसे पाने के बाद आखिर उनका किस कदर चेहरा खिल उठा आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 3:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं के लिए सम्मान राशि उनको आत्मनिर्भर बनाने की मान सरकार की पहल है। वहीं इस सबके बीच सीएम भगवंत मान की तरफ से यह जारी कर दिया गया है। महिलाओं के खाते में 3000 और 4500 मिले हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे पैसे मिल गया ओय के साथ शेयर किया जा रहा है। जहां महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने लायक है और निश्चित तौर पर यह सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आप पंजाब ने लोगों को दिखाई है।

सीएम मान से तोहफा पाकर महिलाओं के चेहरे की खुशी देखने लायक

आप पंजाब ने x प्लेटफार्म पर कैप्शन में लिखा, “आज धुरी में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के लॉन्च के दौरान महिलाओं के अकाउंट में 3 महीने के पैसे जमा किए गए।” इसके साथ ही बताया जा रहा है कि महिलाओं के खाते में 3000 और 4500 रुपए जमा किए गए जो इनमें आत्मनिर्भर बनाने की पहल है। इसके साथ ही मान सरकार ने यह भी कहा कि यह पैसे महिलाओं को अमीर बनने के लिए नहीं है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाना इसका उद्देश्य है ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े।

CM Bhagwant Mann की वजह से महिलाओं का हो सकता विकास

इसके साथ वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पैसे पाकर महिलाएं खुश हो गई है और यह सीएम भगवंत मान की एक अनोखी पहल है जिससे हजारों महिलाओं की जिंदगी में खुशियां आ सकती है। इस वीडियो में महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उमंग देखने लायक है। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में एक प्रतिष्ठित जिंदगी देने के लिए यह पैसे उनके लिए काम आ सकता है।

पंजाब की महिलाएं 1 जुलाई का इंतजार कर रही थी और ऐसे में उन्हें सरकार की तरफ से तोहफा मिल गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 July 2026

जुलाई 1, 2026

कल का मौसम 2 July 2026

जुलाई 1, 2026

Punjab News

जुलाई 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 1, 2026

Lucknow News

जुलाई 1, 2026

Delhi Dehradun Expressway (34)

जुलाई 1, 2026