---Advertisement---

Punjab में कानून को चुनौती देने वाले हो जाएं सावधान, उच्च स्तरीय बैठक में बोले CM Bhagwant Maan

CM Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में कानून को चुनौती देने वालों को कठोर चेतावनी दे दी। पंजाब के उच्च अधिकारीयों की एक बैठक में कहा अपराधियों पर कठोर कार्रवाही कीजिए। पंजाब में कानून व्यवस्था का विषय विगत वर्ष के अंत में हुएदेश के अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में छाया रहा। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 4, 2023 11:04 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 4, 2023 12:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में कानून को चुनौती देने वालों को कठोर चेतावनी दे दी। पंजाब के उच्च अधिकारीयों की एक बैठक में कहा अपराधियों पर कठोर कार्रवाही कीजिए।

पंजाब में कानून व्यवस्था का विषय विगत वर्ष के अंत में हुएदेश के अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में छाया रहा। जब सिद्धू मुसेवाला जैसी कई हाई प्रोफाइल हत्याएं हो गई थी। इसके साथ साथ पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी में आयी तेजी के कारण मान सरकार पर विपक्षी दल आक्रामक रहे हैं।  इसी को देखते हुए कल 3 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून व्यवस्था से जुड़े राज्य के उच्च प्रशासनिक अधिकारीयों की उच्चस्तरीय बैठक बुलायी थी। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से राज्य में हो रहे अपराधों  पर रिपोर्ट मांग ली और विशेष रूप से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

ये भी पढें: परिवार को देंगे 10 लाख बोले- CM Arvind Kejriwal, मां के उपचार का पूर्ण व्यय…

पेशेवर अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क

मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बहुत कठोर दिखाई देने लगे हैं।  इस असंबन्ध में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में जो निकलकर आया है। उसमे भगवंत मान ने उच्च अधिकारीयों को स्पष्ट आदेश दिए हैं जो निडर नशे का व्यापार कर राज्य की कानून व्यस्वस्था खुली चुनौती दे रहे हैं। उनकी संपत्तियों की कुर्की कीजिए। आवश्यकता पड़े तो ऐसे अपराधियों की संपत्तियों को अटैच कीजिए। यदि फिर भी कोई कानूनी रूप से अवरोध आ रहा है तो आप राज्य सरकार को सूचित कीजिए। हम आवश्यक विधिक संशोधन भी करेंगे।

नशामुक्त ग्रामों को मिलेगी विशेष आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बैठक में ये भी कह दिया कि यदि पंजाब का कोई भी ग्राम नशे के विरुद्ध निजी अभियान से अपने युवाओं में नशामुक्ति की जागरूकता से सफलतापूर्वक ग्राम को मुक्त करता है। तो ऐसी ग्रामसभाओं को पंजाब सरकार विशेष आर्थिक सहायता देकर उपकृत भी करेगी। इसके बाद भी यदि किसी भी प्रकार का नशे की तस्करी का मामला आता है। तो फिर उस क्षेत्र का SHO उत्तरदायी होगा। उन्होंने इसी बैठक में यह भी कह दिया कि यदि अपराधियों द्वारा किसी भी प्रकार की जबरन रंगदारी की कोई कॉल आती है तो ऐसी कॉल पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। 

ये भी पढें: PUNJAB: केंद्र सरकार से पंजाब को झटका, इस योजना के बंद होने से गरीब परिवारों को नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026