CM Yogi Adityanath का बड़ा फैसला, इन जिलों में एसी इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath; उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वातानकूलित इलेक्ट्रिक बसों को संचालन की मंजूरी दे दी है। जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

M Yogi Adityanath: बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट( जीसीसी) मॉडल पर 18 शहरों में वातानकूलित इलेक्ट्रिक बसों को संचालन की मंजूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि इससे एक जिले से दूसरे जिले की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा CM Yogi Adityanath की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक पर भी कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी।

इन जिलों में एसी इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री CM Yogi Adityanath जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट जीसीसी मॉडल पर 18 शहरों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई।

जानकारी के मुताबिक एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा (जेवर सहित) मथुरा, वृंदावन, आगरा, प्रयागराज, मेरठ सहित 18 शहरों में 1725 एसी ई-बसे संचलित होगी। इसके अलावा 12 मीटर ई-बस हेतु 40 लाख तथा 09 मीटर ई-बस हेतु 35 प्रति बस की दर से अनुदान किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, डिजिटल सूचना प्रणाली और बेहतर सुरक्षा प्रबंध शामिल होंगे। इसके अलावा बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एसी इलेक्ट्रिक बस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की संभावना है। बस संचालन, रखरखाव और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकता है।

Exit mobile version