---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: “बीमारू से विकसित उत्तर प्रदेश तक; सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयां किया बदलाव का सफर”, जानें डिटेल्स

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि, '' पिछले साढ़े नौ सालों में, उत्तर प्रदेश ने एक बीमार छवि से एक सफल विकसित सूबे बनने तक का ऐतिहासिक सफर तय करने में सफल रहा है, और तमाम रुकावटों को पार करने में सफलता अर्जित की है।''

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 25, 2026 1:26 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति की नई पटकथा लिखी है। जिनसे वर्षों तक देश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती रहेगी। उनके अनुसार, देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के के क्षेत्र में हर दिन नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। जो वर्तमान और भविष्य के लिए शुभ संकेत है। सीएम योगी ने आगे कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ‘नए भारत’ में लोकतंत्र की जड़ें दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयां किया बदलाव का सफर

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि, ” 2017 से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार सोच, और भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को प्राथमिकता देने से प्रदेश की प्रशासनिक कार्य शैली, काम करने की क्षमता और वर्क कल्चर पर बहुत बुरा असर पड़ा था।”

उन्होंने आगे लिखा कि, ” प्रदेश में अपराध, माफियाओं का राज, कार्य करने की शैली में उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की अनगिनत संभावनाओं पर साया डाल दिया था। पिछले साढ़े नौ सालों में, उत्तर प्रदेश ने एक बीमार छवि से एक सफल विकसित सूबे बनने तक का ऐतिहासिक सफर तय करने में सफल रहा है, और तमाम रुकावटों को पार करने में सफलता अर्जित की है। उत्तर प्रदेश अपने प्रशासनिक कार्य, आर्थिक और संस्थागत ठांचा को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। जिनसे लगातार विकास के नए बेंचमार्क स्थापित करने में सफल साबित होता रहा है।”

प्रशासनिक तंत्र के सदुपयोग से बदल रही तस्वीर – CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छे प्रशासन का मतलब आम लोगों की जिंदगी में आने वाले अच्छे बदलावों से साबित होता है, और हमारे सरकारी कर्मचारी इस बदलाव के सबसे अहम वाहक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब प्रशासनिक तंत्र, संवेदनशील और जवाबदेह बनकर रहती है, तभी सरकार की योजनाओं का फायदा समाज के आखिरी पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुँचता है। जिनसे सुशासन का संकल्प जनता की भलाई के रूप में स्थापित होता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026