---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के प्रयास से रामपुर इन मामलों में नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर, मिला 690 करोड़ से अधिक की लागत की परियोजनाओं का सौगात

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के रामपुर के विकास के लिए सरकार की तरफ से 690 करोड़ से अधिक की लागत का तोहफा दिया गया है। उसके साथ ही कई बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जा रहा है। जानें पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2026 1:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पद पर अग्रसर है और ऐसे में योगी सरकार की तरफ से हर शहर का विकास किया जा रहा है ताकि हर किसी की भागीदारी बढ़ सके। वहीं इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के विकास के लिए 690 करोड़ से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ खास शिरकत करते दिखे। इस कार्यक्रम में कहा गया कि भारत का यह नया उत्तर प्रदेश है। इसे चमकता हुआ राज्य बनाना आसान नहीं था। जाहिर तौर पर यह सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो सकता है।

जानें रामपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ का रामपुर को दिया गया तोहफा

रामपुर में शिलान्यास कार्यक्रम में सरकार करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पोस्ट किया और एक्सप्लेन फार्म पर लोगों को जानकारी दी। सीएम ने लिखा, “आज जनपद रामपुर की विकास यात्रा को नई गति और नई दिशा प्राप्त होगी। रामपुर के मिलक और बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹690 करोड़ से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। पूर्ण विश्वास है कि जनसेवा, जनसुविधा और जनकल्याण को समर्पित ये विकासपरक परियोजनाएं रामपुर के विकास को नई गति देंगी, जनजीवन को अधिक सुगम बनाएंगी और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेंगी।”

CM Yogi Adityanath की पहल से उत्तर प्रदेश के रामपुर को दी जाएंगी ये सुविधाएं

योगी आदित्यनाथ के मुताबिक रामपुर में शिलान्यास किए गए परियोजनाओं का लाभ मिलेगा और जन सेवा से लेकर जन सुविधा और जनकल्याण की यह परियोजनाएं विकास को नई गति प्रदान करेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रस्तुति पत्र वितरित किया जाएगा। उसके साथ ही बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, मुख्यमंत्री द्वारा चैक वितरित किए जाएंगे। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पात्र परिजनों को अनुदान राशि मिलेगा। वहीं पेयजल, सड़क, संपर्क, शिक्षा और सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से रामपुर आर्थिक, शिक्षा बुनियादी ढांचे और जनकल्याण की नई ऊंचाइयां की ओर अग्रसर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 30, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026