CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चतुर्थ संस्करण में विविधता के रंग के साथ विरासत का संगम देखने को मिला जहां अलग-अलग पकवानों को परोसा गया। यहां ODOP ओ और ODOC के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विविध व्यंजनों, समृद्ध पारंपरिक कला और संस्कृति से रूबरू करवाया गया। यहां लोगों की भीड़ जमा हुई जहां 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हुए नजर आए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के बारे में जिक्र करते हुए नजर आए।
क्या रहा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में खास
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के India Expo Centre & Mart में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यहां उन्हें प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक कला, संस्कृति और विविध व्यंजनों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
#UPITS2026
— Government of UP (@UPGovt) September 25, 2026
विविधता के रंग से लेकर विरासत का संगम यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण में देखने को मिला। जहां 90 से अधिक देश के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उत्पादन और खानपान के साथ-साथ स्टार्टअप का अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है जो निश्चित तौर पर काफी खास है। जहां जापान और ऑस्ट्रिया जैसे देश पार्टनर के तौर पर नजर आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस इवेंट में का आगाज हो चुका है और 29 सितंबर तक के लिए चलने वाला है।
CM Yogi Adityanath की वजह से चौतरफा ग्लोबल लेवल पर पहचान बना रही यूपी
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि “सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चतुर्थ संस्करण में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यहां उन्हें प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक कला, संस्कृति और विविध व्यंजनों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। न सिर्फ कला संस्कृति बल्कि उत्तर प्रदेश के खानपान को भी इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शित किया जा रहा है जहां 90 देश से 2400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।” जापान से लेकर सिंगापुर, वियतनाम, रूस और ऑस्ट्रिया जैसे देश पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल है।







