CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक और आधुनिक और बेहतर पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लखनऊ में मॉडल छावनी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना, बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार के इस फैसले से छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ-साथ लखनऊ के लाखों प्रदेशवासियों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ
यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि समृद्ध विरासत, विशिष्ट पहचान, मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ की शान।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत से जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ छावनी को आधुनिक और मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है।
समृद्ध विरासत, विशिष्ट पहचान
मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ की शान…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत से जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से… pic.twitter.com/8f9dQGslwk
— Government of UP (@UPGovt) August 30, 2026
₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे लखनऊ छावनी में आधुनिक नागरिक सुविधाओं, बेहतर आधारभूत संरचना और सुव्यवस्थित विकास को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से छावनी क्षेत्र की सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही यहां रहने वाले नागरिकों के जीवन को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ लखनऊ को आधुनिकता और विरासत के सुंदर समन्वय वाली नई पहचान देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
लखनऊ को लेकर क्या बोल CM Yogi Adityanath?
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “लखनऊ अब ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों के केंद्र के रूप में उभरा है, जिससे भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है। जहाँ यह शहर अपने पारंपरिक कारीगरों की बेहतरीन चिकनकारी कला के लिए जाना जाता है, वहीं यूनेस्को ने हाल ही में इसके खान-पान को मान्यता देकर और लखनऊ को ‘हेरिटेज सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ का दर्जा देकर इसका मान बढ़ाया है।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…Lucknow has now emerged as a hub for modern missiles like BrahMos, bolstering India’s defence capabilities and self-reliance. While the city is known for the exquisite Chikan embroidery craft of its traditional… pic.twitter.com/yRQMTChBGC
— ANI (@ANI) August 30, 2026
यह सब लखनऊ के लोकप्रिय सांसद और देश के प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक नेतृत्व में, आदरणीय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए संभव हुआ है। हम इस साल के अंत तक गोमती नदी को पूरी तरह से साफ करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मैं नदी की सफाई और इसके निरंतर, स्वच्छ प्रवाह को बनाए रखने में राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए सेंट्रल कमांड का आभार व्यक्त करता हूँ। ये प्रयास इस पहल को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।”







