---Advertisement---

‘तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय…’ अयोध्या में भव्य-दिव्य दीपोत्सव को लेकर उत्साहित दिखे CM Yogi Adityanath, कही ये बात

CM Yogi Adityanath: अयोध्या में होने वाले दिव्य दीपोत्सव को लेकर बात करते हुए आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। इसे किस तरह परिभाषित करते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि यह सदियों तक लोगों को याद रखा जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2026 1:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एक बार फिर अयोध्या नगरी 10वें भव्य दीपोत्सव आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसे लेकर मुख्यमंत्री ने अपना उत्साह जाहिर किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लंबे चौड़े पोस्ट के साथ बताया कि कैसे लाखों दीपों की जगमगाहट देखने के लिए वह उत्साहित है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे विजय का प्रतीक बताया है। सीएम योगी ने एक पोस्ट के साथ इस भव्य दीपोत्सव के त्यौहार को लेकर अपनी बात करते हुए नजर आए और क्यों यह आयोजन खास होने वाला है इसका भी जिक्र करते दिखे।

क्यों खास है भव्य-दिव्य दीपोत्सव

X प्लेटफार्म पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करेंगी। हर दीप प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक होगा और हर लौ हमारी सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी।

2017 के बाद की मुख्यमंत्री ने की तुलना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि वर्ष 2017 से पहले प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या जी उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेल रही थीं। निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली और पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाली सरकार को ‘राम की अयोध्या’ के विकास से क्या मतलब? रामनगरी अपने प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक सुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित होती अयोध्या आज आस्था और आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है।

CM Yogi Adityanath ने बताया हर दीप के क्या है मायने

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “2017 में 1.71 लाख दीपों से प्रारंभ हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। यह दीपोत्सव उन पीढ़ियों के स्वप्नों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपने राम की अयोध्या को त्रेतायुगीन स्वरूप में देखने की अभिलाषा संजोए रखी। हर दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प बनकर प्रज्वलित हो रहा है।”

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 27, 2026

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026