---Advertisement---

CNG-PNG Price Hike से मुंबई वासियों की बढ़ी चिंता, सफर के साथ ये चीजें हो जाएंगी महंगी, चेंक करें पूरी डिटेल

CNG-PNG Price Hike से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। जानें नए रेट, ऑटो-टैक्सी किराए, घरेलू गैस खर्च पर पड़ेगा इसका असर।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2026 12:39 अपराह्न

CNG-PNG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

CNG-PNG Price Hike: दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी पीएनजी और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बताते चले कि सरकारी गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने शनिवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में घरेलू पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में 50 पैसे प्रति यूनिट और और सीएनजी की कीमतों में 2 रूपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है। बता दें कि मुबंई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआरमें पीएनजी की कीमत में 52 रूपये प्रति यूनिट होगी।  यानि आसान भाषा में कहे है तो दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। सफर के साथ-साथ और भी कई चीजें महंगी होने जा रही है।

कितनी बढ़ी CNG और PNG की कीमत?

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका देते हुए CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए संशोधन के तहत CNG के दाम 2 रूपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद मुंबई महानगर क्षेत्र में इसकी कीमत बढ़कर 86 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं घरेलू उपयोग में आने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) भी महंगी हो गई है। कंपनी ने PNG की दरों में 50 पैसे प्रति एससीएम (SCM) की वृद्धि की है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को अब ₹52 प्रति एससीएम की दर से भुगतान करना होगा। नई कीमतें लागू होने के बाद परिवहन और घरेलू गैस खर्च दोनों पर असर पड़ने की संभावना है।

कौन-कौन सी चीजें हो सकती हैं महंगी?

CNG और PNG की कीमतों में वृद्धि का असर कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है, जिसमे –

  • ऑटो और टैक्सी का किराया।
  • स्कूल वैन और निजी परिवहन सेवाएं।
  • छोटे मालवाहक वाहनों का भाड़ा।
  • होटल और रेस्टोरेंट का संचालन खर्च।
  • घरेलू रसोई गैस का मासिक बिल।
  • ऑनलाइन डिलीवरी और लोकल ट्रांसपोर्ट सेवाएं।

एक्सपर्ट का मानना है कि यदि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में कई सेवाओं के दाम बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि अगर मीडिल ईस्ट में ऐसी ही तनाव जारी रहता है सीएनजी के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026