---Advertisement---

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Kishor Das पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Naba Kishor Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर 6 राउंड गोली चलाई गई है जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 29, 2023 2:25 अपराह्न | Updated: जनवरी 29, 2023 4:03 अपराह्न

Naba Kishor Das
Follow Us
---Advertisement---

Naba Kishor Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर 6 राउंड गोली चलाई गई है जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएम नवीन पटनायक ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली.

नबा किशोर दास पर 6 राउंड फायरिंग

बताया जा रहा है कि झारसुगुड़ा के विधायक नबा किशोर दास को गांधी चौक पर एक जनसभा के दौरान एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। कहा जा रहा है कि उन पर गोली सुरक्षाकर्मी ने ही चलाई है। एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर करीब से 6 राउंड फायर किए थे, जिसमें से पांच राउंड उनके सीने में लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also Read: ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन का Mughal Garden, जानें आम जनता कब से उठा सकेगी आनंद

जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने घटना के बाद कहा कि एएसआई गोपाल दास ने ही मंत्री पर गोली चलाई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई ने सरकारी रिवाल्वर से गोली चलाई। पुलिसकर्मी ने मंत्री के कार से बाहर निकालते ही 5 से 6 गोलियां चलाई, जिसमें 4 गोलियां मंत्री के सीने पर लगी। इस घटना के बाद स्थल पर हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना के पीछे क्या वजह रही, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं, इस घटना के बाद BJD कार्यकर्ताओं ने धरना शुरु कर दिया है।

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

वहीं, चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव के मुताबिक, वे जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिंग की है। गोली नबा दास के सीने में लगी है।

Also Read: इस घरेलू नुस्खे को आजमाती हैं Priyanka Chopra, खूबसूरत बालों के लिए इस सीक्रेट ट्रिक को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026