---Advertisement---

Delhi Katra Expressway: पाकिस्तान बॉर्डर के पास से गुजरेगा ये महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे, खासियत जान रह जाएंगे दंग

Delhi Katra Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 26, 2026 5:07 अपराह्न

Delhi Katra Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Katra Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों से होते हुए कटरा पहुंचेगी। अभी दिल्ली से कटरा पहुंचने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने से दूरी महज 6 से 7 घंटे की रह जाएगी। यानि मात्र 7 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक यह रूट पाकिस्तान के बॉर्डर के नजदीक से होकर गुजरेगी। साथ ही अमृतसर समेत कई पर्यटन स्थलों की भी पहुंच आसान हो सकेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पाकिस्तान बॉर्डर के पास से गुजरेगा Delhi Katra Expressway

जानकारी के मुताबिक दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा भारत-पाक बॉर्डर से हो गुजरेगी। जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे गुरदासपुर, पठानकोट, और कठुआ से होकर गुजरेगी। हालांक अगर दूरी की बात करें तो करीब 20 से 40 किलोमीटर के आसपास रहेगी। इसके अलावा अमृतसर जाने वाले भी आसानी से इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके वहां पहुंच सकेंगे। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब गुरूद्वारा, अटारी बाघा बॉर्डर जैसे पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे।

क्या होगा दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे का रूट?

अगर रूट की बात करें तो ये दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल कुरूक्षेत्र, अंबाला, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कठुआ, जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। सबसे खास बात है यह एक्सप्रेसवे शहर के अंदर नहीं बाहर से होकर गुजरेगी, जिससे लोगों को जाम की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा।

इसके साथ ही 2027 के मार्च तक यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह बन सकता है। सका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। यह उत्तर भारत की सबसे लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में गिनी जाती है। वहीं इसके दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, क्योंकि यह अमृतसर को भी कनेक्ट करेगा, जो एक पर्यटन स्थल है।

क्या है इस एक्सप्रेसवे की खासियत

अगर इस एक्सप्रेसवे के खासियत की बात करें तो इसपर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेगी। इसके अलावा इस रुट पर कई बड़े नदी पुल और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली से भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। माता वैष्णों देवी जाने वाले भक्तों के लिए यह एक्सप्रेसवे किसी गेमचेंजर से कब साबित नहीं होगा, क्योंकि मात्र 6 से 7 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचा जा सकेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gaon Gwala Yojana

फ़रवरी 26, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

फ़रवरी 26, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 26, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026