---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस पर Mahindra XUV700 ने किया मौत का तांडव, कई लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर एक महिन्द्रा एक्सयूवी 700 कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 14, 2025 6:39 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली से मुम्बई की तरफ जाने वाला 8 लेन का एक्सप्रेस वे एक दर्दनाक एक्सीडेंट के कारण खबरों में आ गया है। यहां पर महिन्द्रा एक्सयूवी700 कार ने संतुलन खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बच्चे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा इतना भयंकर था कि, कार के खरपच्चे उड़ गए। इस घटना का अब वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो ये एक्सीडेंट 14 नवंबर की सुबह 6 बजे हुआ, जिसमें 5 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। ये घटना दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे रतलाम मध्य प्रदेश में घटि है।

Delhi Mumbai Expressway पर हुआ दर्दनाक हादसा

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हुए एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे Deadly Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ” एक अनियंत्रित कार एक्सप्रेसवे से उतरकर खाई में गिर गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और फिर कंट्रोल खोते हुए सीधे महा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, महिन्द्र एसयूवी 700 को चला रहे ड्राइवर ने संतुलन खो दिया था। जिसके बाद ये हादसा हुआ। इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे की खासियत

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे 1350 किलो मीटर लंबा है। इसके बनने से दिल्ली और मुम्बई के बीच पहले जो समय 24 घंटे का समय लगता था अब ये सिर्फ 12 घंटे रह गया है। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। इसे सुरक्षा और टेकनीक के हिसाब से काफी हाईटेक बनाया गया है। यहां भीड़ को रोकने के लिए ऑटोमेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026